Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

7 डिग्री सेल्सीयस में हाफ टीशर्ट… राहुल गांधी ने साधना कर सिद्धि पा ली है!

मीनू जैन-

रा+हु+ल गां+धी को ठंड क्यों नहीं लगती?
जवाब है – साधना

मेरा मानना है कि रा+हु+ल ने शरीर को कुछ इस प्रकार साध लिया है कि मौजूदा तापमान पर वह ठंड का अनुभव नहीं कर रहे हैं.

दिगंबर जैन मुनियों को देखा है? वे नग्न रहते हैं .भयंकर शीत में भी नग्न जैन मुनि को निमोनिया क्यों नहीं होता ?
जवाब है – साधना

हमारे आपके परिचितों, रिश्तेदारों में कई लोग हाड़ कंपाती सर्दी में अलस्सुबह चार बजे ठंडे पानी से स्नान करते हैं । वे बीमार क्यों नहीं पड़ते ? जवाब एक ही है- साधना!


अमित चतुर्वेदी-

राहुल गांधी ने आज स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई समेत देश के तमाम बड़े नेताओं की समाधि पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। आज सुबह जब वो इन समाधि स्थलों पर पहुँचे उस समय दिल्ली में कोहरा था, तापमान 7 डिग्री सेल्सीयस था, और राहुल उस समय सिर्फ़ एक हाफ़ टी शर्ट पहने थे।

राहुल पिछले 100 दिनों में अब तक 3000 किलोमीटर से ज़्यादा पैदल चल चुके हैं। इस पूरी यात्रा में जो सबसे बेहतरीन बात सामने निकल कर आयी है वो है राहुल की Extra Ordinary फ़िटनेस। लगातार इतना पैदल चलने के बाद भी उनके चेहरे में ज़रा सा भी थकान का कोई नामोनिशान नहीं है।

बहुत सारे लोग उन्हें युवा नेता बोले जाने का मज़ाक़ उड़ाते रहते हैं, लेकिन उन्होंने अपनी फ़िटनेस से ये साबित किया है कि वो बीस और तीस साल के युवाओं से ज़्यादा फ़िट हैं।

राजनीति अपनी जगह है, लोगों के समर्थन और विरोध के मुद्दे अपनी जगह हैं, बेशक उन्हें जो सुविधाएँ और खानपान प्राप्त है वो आम आदमी सपने में भी नहीं सोच सकता लेकिन इसके बावजूद मीडिया और सोशल मीडिया में उनकी भारत जोड़ो यात्रा का सबसे सकारात्मक पहलू पीछे छूट रहा है, वो है देश के लोगों को राहुल गांधी द्वारा फ़िटनेस के प्रति दिया जा रहा लाइव संदेश….

उनकी फ़िटनेस ज़बर्दस्त है, और बहुत प्रेरणास्पद है, वो अपनी इस यात्रा के ज़रिए कहीं न कहीं देश के तमाम लोगों ख़ास तौर पर युवाओं को फ़िटनेस के प्रति प्रेरित कर रहे हैं, एक नेता के बतौर उनकी ये बड़ी उपलब्धि और देश के लिए बड़ा योगदान है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन