Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

अच्छे इंटरव्यू के लिए क्या-क्या करना पड़ता है! जाम में फंसे राहुल कंवल बाइक से पहुंचे IBM चीफ़ अरविंद कृष्णा के पास

आईटीसी मौर्य के बाहर जाम में फंसे राहुल कंवल कार छोड़कर मोटरसाइकिल से समय पर पहुंचे और आईबीएम के चेयरमैन-सीईओ अरविंद कृष्णा से एआई, नौकरियों और क्वांटम कंप्यूटिंग पर एक घंटे बात की।

एनडीटीवी के राहुल कंवल आईबीएम के चेयरमैन और सीईओ अरविंद कृष्णा का इंटरव्यू लेते हुए

राहुल कंवल-

एक अच्छे इंटरव्यू के लिए क्या-क्या करना पड़ता है! 🏍️

आईटीसी मौर्य के बाहर भयंकर ट्रैफ़िक जाम में फंस गया। घड़ी की सुई तेज़ी से भाग रही थी, सो कार छोड़ी, एक मोटरसाइकिल पर बैठा और किसी तरह फ़ुटपाथों पर से होते हुए, गाड़ियों के बीच से निकलते हुए ठीक वक़्त पर पहुंच गया।

और यक़ीन मानिए, यह रोमांच पूरी तरह वसूल रहा!

इसके बाद का एक घंटा आईबीएम के ग्लोबल चेयरमैन और सीईओ अरविंद कृष्णा के साथ बीता। उन कुछ सबसे बड़े सवालों पर बात हुई, जो हमारे भविष्य को आकार दे रहे हैं।

क्या एआई दुनिया को इतनी तेज़ी से बदल रहा है कि हम उसके साथ क़दम नहीं मिला पा रहे? वैश्विक एआई रेस में कौन जीतेगा? हमारी नौकरियों का क्या होगा? और क्वांटम कंप्यूटिंग क्यों सब कुछ एक बार फिर से बदल सकती है?

अरविंद की सबसे अच्छी बात? वे बेहद जटिल विचारों को इस तरह समझा देते हैं कि आप कह उठते हैं, ‘अच्छा, अब समझ में आया!’

कोई टेक डिग्री ज़रूरी नहीं। बस यह जानने की उत्सुकता चाहिए कि हमारी दुनिया किस ओर जा रही है।

🎥 एनडीटीवी ग्लोबल का बड़ा एक्सक्लूसिव

मेरी बात मानिए, यह इंटरव्यू आपके वक़्त के लायक़ है।

(एनडीटीवी के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ़ राहुल कंवल की सोशल मीडिया पोस्ट का हिंदी अनुवाद। यह इंटरव्यू 17 नवंबर की रात नौ बजे एनडीटीवी पर प्रसारित हो चुका है।)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास