अजीत प्रताप सिंह–
बधाई राजीव रंजन जी… माहौल क्या है?
…. राहत इंदौरी का एक शेर है
…. झूठ से, सच से जिससे भी यारी रखें
आप अपनी तकरीर जारी रखें।।
जी हां आज पत्रकारिता में अलग अलग दौर चल रहा है, सनसनी खेज और झूठ खबरों को भी इस तरह और इतने सीने पर चढ़ के परोसा जाता है कि आदमी घबरा के सत्य मान लेता है।
मीडिया जगत में आज के दौर में पत्रकार हर भूमिका में नजर आ जाते हैं, नेता, अभिनेता, अर्थ शास्त्री, रक्षा विशेषज्ञ, समाज शास्त्री, धर्म विशेषज्ञ पता नहीं क्या क्या, एक ही आदमी में इतना ज्ञान देखकर हम अक्सर कुंठित हो जाते हैं कि एक ही व्यक्ति में इतना ज्ञान आ कैसे सकता है, सीना ठोककर बोलता है और अगर आप सुनकर गलत मानते हो तो जैसे टी वी से निकल कर तमाचा मार कर बोल देगा मूर्ख हो!
…. इसी दौर में एक पत्रकार है राजीव रंजन न्यूज 24 के, माहौल क्या है? के प्रस्तुत कर्ता! सिर्फ प्रस्तुत ही नहीं करते माहौल का माहौल बना देते हैं, इस तरह से दिखाते और बताते हैं जैसे आप उससे अपने आप को जोड़ लिए हो।

राजीव रंजन जी को बनना था अधिकारी लेकिन बन गए पत्रकार, इलाहाबाद विश्विद्यालय में हम लोगों के आस पास या एक दो साल सीनियर थे, हॉलैंड हाल में रहते, हर विषय पर रुचि रखते, हर विषय मतलब इलाहाबाद विश्विद्यालय में ज्ञान, राजनीति, बम कट्टा लड़ाई और लड़कियों को प्यार भरी नजर से देखना और जानना यही तक ज्ञान होता है।
अब योग्य व्यक्ति पत्रकारिता में आया तो उसने वहां भी अपनी योग्यता को अपनी पहचान बनाई, अपनी हरकतों और लंबी लंबी स्क्रिप्ट या कहिए किसी को महिमा मंडित करके पहचान बनाने की जगह अपने ज्ञान और गरिमा को ध्यान रखा।
राजीव रंजन जी की पत्रकारिता देखेंगे तो आपको लगेगा कि ये आदमी ज्ञान को चोट नहीं पहुंचा रहा है और न ही गरिमा को गिरने दे रहा है, वही बताता और दिखाता है जो जैसा है, अपने ज्ञान की झूठी तलवार से सच्चाई के धागे नहीं काटता बल्कि सच्चाई के धागे से ज्ञान के महत्व को पूर्ण करता नजर आता है।
ज्ञान हमेशा गहरा होता है उसको सिर्फ बताया जाता है किसी के ऊपर धोपा नहीं जाता और झूठ हमेशा थोप दिया जाता है सच्चाई को छिपा देने के लिए, इसलिए झूठ बहुत नमक मिर्च मांगता है।
राजीव रंजन जी के ऊपर पत्रकारिता जगत को, दर्शकों को ही नहीं पूरे इलाहाबाद विश्विद्यालय परिवार को भी गर्व है कि ये पूर्व के ऑक्सफोर्ड का माहौल समाज में भी बनाए हुए हैं।
राजीव रंजन जी को जन्मदिन की बधाई!



Anand Kushwaha
July 9, 2025 at 12:51 am
बेबाक पत्रकार राजीव रंजन को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। वैसे आज मेरा भी जन्मदिन है।