Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

Video : राजीव श्रीवास्तव नामक एक ही व्यक्ति से यूपी पुलिस की हुई तीन बार मुठभेड़! फ़र्ज़ीवाड़े की जांच की मांग

जाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आज डीजीपी यूपी को लखनऊ के एक व्यक्ति के पिछले 8 महीना में तीन बार कथित पुलिस मुठभेड़ होने की जांच की मांग की है.

अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि उन्हें प्राप्त जानकारी के अनुसार फैजुल्लागंज निवासी राजीव श्रीवास्तव पुत्र रमेश चंद्र श्रीवास्तव का पिछले आठ माह में तीन बार पुलिस मुठभेड़ हुआ है.

इनमें 6 जून 2024 को वजीरगंज थाने में हुए मुठभेड़ में उनके बाएं पांव पर गोली लगी जबकि 25 अक्टूबर 2024 को महानगर पुलिस ने मुठभेड़ में हुए मुठभेड़ में बिना गोली लगे गिरफ्तार हुए. पिछले दिनों 15 जनवरी 2025 को अलीगंज पुलिस से हुए कथित मुठभेड़ में उनके दाहिने पांव पर गोली लगी और वह गिरफ्तार हुए.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार यह तीनों एक ही व्यक्ति राजीव श्रीवास्तव हैं.

उन्होंने कहा कि तीनों बार की पुलिस मुठभेड़ की कहानी लगभग समान है और तीनों बार उनके पीछे बैठा व्यक्ति फरार हो गया, जो आगे कभी नहीं पकड़ा गया.

अमिताभ ठाकुर ने इस तीनों मामलों में फर्जी मुठभेड़ होने की प्रबल संभावना बताते हुए इनकी जांच की मांग की है.

संबंधित पुलिस अफसरों के बाइट-

कथित एनकाउंटर दिनांक 06/06/2024- थाना वजीरगंज- बांये पैर में गोली– यूट्यूब लिंक

कथित एनकाउंटर दिनांक 25/10/2024- थाना महानगर– यूट्यूब लिंक

कथित एनकाउंटर दिनांक 15/01/2025- थाना अलीगंज- दाहिने पैर पर गोली- यूट्यूब लिंक

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन