Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

जूनियर को पीटने में अमर उजाला के डीएनई की छुट्टी!

अमर उजाला कानपुर में डीएनई राजेन्द्र मौर्या प्रादेशिक डेस्क इंचार्ज का काम देखते हैं। वह 2018 में कानपुर में आए थे। बीते महीने उन्होंने साथ में काम करने वाले जूनियर रवि पर ग़ुस्से में हाथ उठा दिया था। इसकी शिकायत रवि ने संपादक से लेकर उच्चाधिकारियों से की थी।

बताते है कि रवि की शिकायत का संज्ञान एमडी राजुल महेश्वरी ने लिया और पूरे मामले की जांच की और सीसीटीवी फुटेज भी दिखवाये। इसमें डीएनई राजेन्द्र मौर्य की गलती सामने आई।

इस पर अमर उजाला प्रबंधन ने तत्काल प्रभाव से डीएनई राजेन्द्र मौर्य को टेर्मिनेशन का नोटिस दे दिया। अमर उजाला ने यह कार्रवाई कर साबित कर दिया कि उनके यहाँ सभी कर्मचारियों का सम्मान है और गलती चाहे बड़े पद पर बैठे लोग करें लेकिन सजा समान ही है।

ऐसा ही मामला कुछ दिन पहले दैनिक जागरण कानपुर में हुआ था जिसमें प्रादेशिक डेस्क इंचार्ज यशांश त्रिपाठी ने जूनियर मनीष श्रीवास्तव को पीट दिया था। इससे उसको फ्रेक्चर भी हुआ था।

मनीष ने मालिकान से लेकर सभी अधिकारियों से गुहार लगाई लेकिन सबने उसकी सुनी नहीं और उसकी ही नौकरी चली गई जबकि यशांश त्रिपाठी साफ़ बच गए। अमर उजाला ने यह साबित कर दिया कि वह कर्मचारियों के सम्मान में कोई कोताही नहीं बरतता।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. इरा अवस्थी

    November 22, 2021 at 9:24 pm

    कोई विकल्प न होने पर ऐसा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन