Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

पत्रकार भवन में आजतक संवाददाता की आंखों के सामने छाया अंधेरा, ट्यूलिप अस्पताल में चल रहा इलाज!

कैलाश सिंह-

जौनपुरl प्रिंट मीडिया की दुनिया से टीवी चैनल ‘आज तक’ में अरसे से जिला प्रतिनिधि/ संवाददाता राजकुमार सिंह मंगलवार की शाम को माइनर कार्डियक अरेस्ट हो गए। वह कलेक्ट्रेट स्थित पत्रकार भवन में मौजूद थे। इसी बीच उनकी आखों के सामने अँधेरा छा गया और वह कुछ देर बेहोश रहे, लेकिन साथी पत्रकार उन्हें लेकर नईगंज स्थित ट्यूलिप हॉस्पिटल पहुंचे जहाँ डीएम कार्डियो डॉ उत्पल कुमार शर्मा ने तुरन्त इलाज में ले लियाl परिणाम स्वरूप वह एक घन्टे के भीतर ही खतरे से बाहर हो गए।

Hospital patient lying in bed connected to monitors and IV lines with a nurse in the background adjusting equipment.

जीवट पत्रकार हैं राजकुमार सिंह: श्री सिंह के जीवट को देख लोग तब दंग रह गए जब किसी अन्य की बजाय उन्होंने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ उत्पल कुमार शर्मा से संपर्क करने के लिए खुद फोन किया। हुआ ये कि जब श्री सिंह पत्रकार भवन में बेहोश हुए और उनका पल्स रेट तेजी से गिरने लगी तो साथी अजीत सिंह व अन्य उन्हें सावित्री नर्सिंग होम ले गए। वहां सीनियर फिजिशियन डॉ वी पी सिंह ने फस्टएड देकर उन्हें डॉ उत्पल कुमार के लिए रेफर कर दिया। यही मौका उनके लिए जीवनदाई साबित हुआ।

बड़ी घटना का छोटा संकेत: डॉ उत्पल कुमार बताते हैं कि इस तरह की घटना में त्वरित उपचार से होने वाली बड़ी घटना को टालने की सहूलियत होती है। इसके बाद मरीज अपने रहन- सहन और खान पान के जरिए बदली जीवन शैली से ‘हृदयाघात’ को दूर रखकर खुद की उम्र लम्बी रख सकता हैl

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन