Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

राकेश NDTV में सीनियर आउटपुट एडिटर बने, दैनिक जागरण मेरठ से कई गए

राकेश तिवारी ने एनडीटीवी में सीनियर आउटपुट एडिटर के पद पर ज्वाइन किया है. इससे पहले वे अनादि टीवी भोपाल में आउटपुट हेड के तौर पर काम कर रहे थे. राकेश भोपाल में न्यूज़18 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थे. साथ ही असाइनमेंट के भी इंचार्ज थे. राकेश ने ज़ी ग्रुप में भी सेवाएं दी हैं. वे रीजनल चैनल ज़ी उत्तरप्रदेश-उत्तराखंड में 2009 में कार्यरत थे. बाद में ज़ी मध्य प्रदेश और ज़ी न्यूज क्राईम इन्वेस्टिगेशन टीम के भी हिस्से रहे. जी ग्रुप में लगभग 7 साल तक काम किया.

ज़ी न्यूज़ से पहले वे नोएडा में साधना न्यूज़ (बिहार झारखंड) लॉन्चिंग टीम में सक्रिय थे. साधना न्यूज़ से पहले ईटीवी बिहार-झारखंड के लिए पलामू में बतौर ब्यूरो इंचार्ज काम किए.

राकेश ने टीवी करियर की शुरुआत रांची के लोकल चैनल प्राइम रिपोर्ट से की थी. उससे पहले उन्होंने रांची एक्सप्रेस दैनिक अख़बार और राष्ट्रीय नवीन मेल हिंदी अखबार में काम किया. वे कुछ समय तक सहारा नेशनल में थे. फिर हैदराबाद में रामोजी फ़िल्म सिटी के ईटीवी मुख्यालय में बिहार-झारखंड और ईटीवी राजस्थान डेस्क पर 3 साल तक जमे रहे.

उधर, खबर दैनिक जागरण, मेरठ से है. यहां कार्यरत कई पत्रकारों ने इस्तीफा दे दिया है. पिछले महीने दैनिक जागरण मेरठ से डेस्क के साथी दुर्गेश तिवारी, नवनीत जायसवाल क्राइम रिपोर्टर पंकज तोमर ने नौकरी बदल दी है. पंकज तोमर ने अमर उजाला नोयडा के साथ नई पारी की शुरुआत की. दुर्गेश तिवारी भी अमर उजाला नोयडा ही पहुंचे और उन्हें एडिट पेज का हिस्सा बनाया गया. नवनीत जायसवाल ने इन शार्ट डिजिटल एप्प ज्वाइन किया है.

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. manish shende

    June 9, 2019 at 6:55 am

    Congratulation Rakesh Ji

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन