Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

बहुआयामी प्रतिभा के धनी राकेश श्रीमाल का असमय निधन

ज्योतिष जोशी-

आज की यह मनहूस सुबह दुःखद समाचार लेकर आई है। चित्रकार भाई अखिलेश ने यह सूचना दी कि अनोखे कवि, कला समीक्षक, सम्पादक और बहुआयामी प्रतिभा के धनी व्यक्तित्व प्रिय राकेश श्रीमाल का कल रात को असमय निधन हो गया।

वे वर्ष भर पहले महात्मा गाँधी अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के कोलकाता केन्द्र से सेवा निवृत्त हुए थे और वहीं रह रहे थे। इंदौर के निवासी श्रीमाल ने कोलकाता के सांस्कृतिक जगत को भी अपनी सक्रियता से समृद्ध किया था। थोड़े समय में साहित्यिक-सांस्कृतिक जगत में छा जानेवाली संस्था नीलाम्बर से भी उनका आत्मीय जुड़ाव रहा।

यह बहुत दुखदाई सूचना है। विश्वास भले न हो रहा हो, पर पिछले महीनों से उनकी अस्वस्थता यह संकेत दे रही थी कि शायद अब वे पूर्ववत नहीं हो पाएंगे। उनकी कमी बहुत खलेगी।उनकी स्मृति को नमन। ओम शान्ति शान्ति :।।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन