Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

‘भारत समाचार’ से रमन पांडेय और माधव तिवारी कार्यमुक्त

भारत समाचार न्यूज चैनल, लखनऊ मुख्यालय से खबर है कि श्रेय शुक्ला के करीबी समझे जाने वाले रमन पांडेय और माधव तिवारी कार्यमुक्त कर दिए गए हैं. श्रेय शुक्ला स्वास्थ्य कारणों से चैनल से पहले ही अलग हो गए हैं.

सूत्रों के मुताबिक भारत समाचार चैनल अब पूरी तरह ब्रजेश मिश्रा के नेतृत्व में संचालित हो रहा है. पहले इस चैनल के पार्टनर श्रेय शुक्ला भी हुआ करते थे. इस तिकड़ी का चैनल के संचालन और आंतरिक गतिविधि पर पूरी तरह नियंत्रण हुआ करता था.

रमन पांडेय और माधव तिवारी के बारे में पता चला है कि ये टीवी24 चैनल के नोएडा आफिस से जुड़ गए हैं. ये चैनल बिजेंदर सिंह का है जिन्होंने अब न्यूज वल्ड इंडिया भी ले रखा है. रोहित सक्सेना दोनों चैनलों के सीईओ हैं. बताया जाता है कि यहां कार्यरत राजन सिंह को कार्यमुक्त कर दिया गया है.

बताया जाता है कि बिजेंद्र सिंह के चैनलों News world india / TV 24 में रमन पांडेय, माधव तिवारी आदि के आने के बाद राजनीति तेज हो गई है. कर्मचारियों की इस बार सेलरी आधी आयी जिसके बाद आफिस के अंदर जम कर हंगामा कटा. बुलेटिन को भी कर्मचारियों ने रोक दिया. किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में किया जा सका. बताते हैं कि डिप्रेसन में आकर एक रिपोर्टर और प्रोड्यूसर में जम कर मारपीट हुई. एक आदमी का सर फट गया. माथे पर 9 टाँके लगे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Dinesh Lal

    March 29, 2019 at 4:10 pm

    ….अरे भाई साहब कुछ तो जानकारी करके लिख लेते…. अब यहां भी पैसे देकर खबरों को छपवाने का रिवाज चल पड़ा है क्या…या फर्जी खबरों का जखीरा बन गया है ये…? राजन जी की पदोन्नति हुई है ना की निकाला गया है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन