Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

सहारा मीडिया की महिला पत्रकार रमणिका को अज्ञात युवक ने चाकू मारा

ये तस्वीर पत्रकार रमणिका राठी की है जिन्हें चाकू मारकर घायल कर दिया गया. वारदात नोएडा के सेक्टर-24 में हुई. रमणिका सहारा मीडिया के समय न्यूज नेटवर्क में कार्यरत हैं. महिला पत्रकार को एक युवक ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. महिला पत्रकार दफ्तर से घर जाने के लिए निकली थीं. शुक्रवार शाम सेक्टर-24 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-12 में चाकू से हमले की वारदात हुई. उन्हें गंभीर हालत में सेक्टर-35 स्थित सुरभि अस्पताल में भर्ती कराया गया.

ये तस्वीर पत्रकार रमणिका राठी की है जिन्हें चाकू मारकर घायल कर दिया गया. वारदात नोएडा के सेक्टर-24 में हुई. रमणिका सहारा मीडिया के समय न्यूज नेटवर्क में कार्यरत हैं. महिला पत्रकार को एक युवक ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. महिला पत्रकार दफ्तर से घर जाने के लिए निकली थीं. शुक्रवार शाम सेक्टर-24 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-12 में चाकू से हमले की वारदात हुई. उन्हें गंभीर हालत में सेक्टर-35 स्थित सुरभि अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पीड़ित महिला पत्रकार का नाम रमणिका राठी (32) है. वह दिल्ली के बदरपुर स्थित सौरभ विहार में रहती हैं और सेक्टर-11 स्थित न्यूज चैनल सहारा समय में कार्यरत हैं. रमणिका ने बताया कि वह शुक्रवार शाम करीब 7 बजे घर जाने के लिए निकलीं. वह स्टेडियम के पास स्थित बस स्टैंड की तरफ जा रही थीं. जब वह सेक्टर-12 स्थित सरस्वती बाल मंदिर से आगे बढ़ीं तभी एक युवक ने उन पर पीछे से हमला कर दिया.

उन्होंने हिम्मत दिखा युवक का हाथ पकड़ लिया. खुद को पकड़े जाने के डर से युवक ने चाकू से पहले उनके पेट के बाई तरफ वार किया. इसके बाद उनके सिर पर वार कर दिया जिससे वह गिर पड़ीं. पीछे से कुछ लोग आ रहे थे जिन्हें देख युवक भाग निकला. उन लोगों ने रमणिका को उठाया. उनके पेट व सिर से खून निकल रहा था. इस बीच वहां बाइक पर पहुंचे अमन नाम के युवक ने बाइक पर बैठाकर सेक्टर-35 स्थित सुरभि अस्पताल में भर्ती कराया. अमन ने ही रमणिका के परिजनों को फोन से वारदात के बारे में सूचित किया.

इसके बाद घटना की जानकारी सेक्टर-24 पुलिस को दी गई. सुरभि अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक रमणिका के पेट व सिर में गहरे जख्म हैं जो किसी धारदार हथियार के वार से लगे हुए हैं. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है. परिजनों के कहने पर सुरभि अस्पताल के डॉक्टरों ने रमणिका को दिल्ली के होली फैमिली अस्पताल रेफर कर दिया है. सूचना पाकर सीओ द्वितीय अनूप सिंह सुरभि अस्पताल पहुंचे. उन्होंने रमणिका से घटना के बारे में पूछताछ की.

रमणिका ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि हमलावर युवक काले रंग की जैकेट पहने हुए था. उसकी उम्र 18-19 साल के बीच थी. अंधेरे की वजह से वह उसका चेहरा नहीं देख पाई. पूछताछ में रमणिका ने किसी पारिवारिक विवाद या रंजिश से इनकार किया है. रमणिका का बैग व अन्य सामान सुरक्षित मिला है. फिलहाल पुलिस लूट के प्रयास समेत अन्य एंगल से जांच कर रही है.

घायल रमणिका की मदद अमन नामक बाइक सवार युवक ने की. अमन सेक्टर-73 में रहता है. शुक्रवार को वह सेक्टर-10 स्थित किसी कम्पनी से इंटरव्यू देकर लौट रहा था तभी उसने रमणिका को घायल हालत में देखा. कुछ लोग रमणिका को लेकर खड़े थे. अमन अपनी बाइक पर बैठाकर रमणिका को पहले सेक्टर-12 स्थित सुरभि क्लीनिक लेकर गया. वहां से डॉक्टरों ने उसे सेक्टर-35 स्थित सुरभि अस्पताल के लिए भेज दिया. शाम होते ही पुलिस की मौजूदगी बढ़ जानी चाहिए लेकिन इस शहर में ऐसा नहीं होता. इसी का नतीजा था कि यह वारदात हुई. सेक्टर-11 में न्यूज चैनल के दफ्तर के साथ ही एचसीएल समेत तमाम कम्पनियां हैं जहां से महिलाएं व लड़कियां डय़ूटी कर घर जाने के लिए निकलती हैं लेकिन पुलिस गश्त नहीं होने के चलते वारदात होती है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन