Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

वरिष्ठ पत्रकार राणा यशवंत भी हुए यूट्यूबर!

पत्रकार राणा यशवंत अब एक नई राह पर कदम बढ़ा चुके हैं। आईटीवी नेटवर्क से अपनी पारी खत्म करने के बाद वह अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘Rana Yashwant’ यूट्यूब चैनल पर नए शोज़ लेकर आ रहे हैं।

19 मार्च से शुरू होंगे नए शो

राणा यशवंत ने घोषणा की है कि 19 मार्च से उनके यूट्यूब चैनल पर तीन नए कार्यक्रम प्रसारित होंगे-

  • ‘The Tandoor Talks’ (सोमवार से शुक्रवार)
  • ‘Facts & Figures’ (शनिवार)
  • रविवार को एक खास पॉडकास्ट, जिसमें वे चर्चित हस्तियों से संवाद करेंगे।

इस नई शुरुआत की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए दी है। उन्होंने कहा, “अब खबरें खुद बोलेंगी, मैं नहीं। सफर वही रहेगा, राह नई होगी।”

राणा यशवंत पिछले 11 वर्षों से ‘इंडिया न्यूज’ पर ‘अर्धसत्य’ नामक शो कर रहे थे, जिसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। वह ‘इंडिया न्यूज’ में एडिटर-इन-चीफ के रूप में कार्यरत थे, लेकिन बीते महीने उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया।

यूट्यूब चैनल पर मजबूत उपस्थिति

राणा यशवंत का यूट्यूब चैनल ‘Rana Yashwant’ पहले से ही लोकप्रिय है और इस पर 3.23 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। अब वे अपने डिजिटल शोज़ के जरिए जनता तक तथ्यों और विश्लेषण को नए अंदाज में पेश करेंगे।

उनके मुताबिक, “इन कार्यक्रमों का मकसद आम आदमी को बेहतर समझ देना है। यहां केवल शब्दों की लफ्फाजी नहीं होगी, बल्कि खबर की पूरी तस्वीर दिखाई जाएगी।”

राणा यशवंत के ये नए शो डिजिटल मीडिया में एक नया प्रभाव छोड़ सकते हैं। देखना दिलचस्प होगा कि उनकी यह नई पारी दर्शकों को कितना पसंद आती है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन