Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

रजा आलम ने न्यूज़24 जॉइन किया, मिलिंद भागवत NDTV मराठी से जुड़े!

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। दो अलग-अलग मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों पर नए चेहरों की एंट्री हुई है।


रजा आलम ने News24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर नई पारी की शुरुआत की है। रजा ने अपनी पढ़ाई अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) और जामिया मिलिया इस्लामिया जैसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों से पूरी की है।

News24 से पहले वह करीब 2 वर्ष 4 माह तक Zee News के साथ जुड़े रहे, जहां उन्होंने डेस्क पर रहते हुए खबरों की एडिटिंग और कंटेंट हैंडलिंग का अहम अनुभव हासिल किया।


वहीं, मराठी न्यूज इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे मिलिंद भागवत ने NDTV मराठी में एंकर और डिप्टी एडिटर के रूप में जॉइन किया है। चैनल की ग्रोथ स्टोरी में योगदान देने के उद्देश्य से उनकी यह नियुक्ति की गई है।

मिलिंद भागवत को मराठी न्यूज जगत में एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार के तौर पर जाना जाता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन