Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

कोरोना क़हर की सच्चाई दिखाने वाले भारत समाचार चैनल के पत्रकार पर जानलेवा हमला, देखें वीडियो

सिद्धार्थ नगर जिले के डुमरियागंज में भारत समाचार चैनल के संवाददाता अमीन फारूकी को पीटा गया। बताया जाता है कि गुंडे भाजपा से ही जुड़े थे। मारपीट का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है।

जिले में कोरोना पर अव्यवस्था की खबर की कवरेज कर रहे पत्रकार की पिटाई उस वक्त कर दी गई जब Sdm और विधायक भी वहाँ मौजूद थे।

SDM डुमरियागंज त्रिभुवन प्रसाद पर पत्रकार को पिटवाने का आरोप है।

भारत समाचार चैनल के एडिटर इन चीफ़ ब्रजेश मिश्रा ने अपने पत्रकार पर हमले की घटना की निंदा करते हुए यूपी के लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल खड़े किए हैं। देखें ट्वीट-

सम्बंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

https://www.facebook.com/100003395826222/posts/3790544704402020/?d=n

https://twitter.com/abhay_journo/status/1393886863941804033?s=21


योगी सरकार की फजीहत करवा रहे हैं सरकार के कई अफसर। सरकार के अफसर कवरेज करने पर करा रहे पत्रकारों की पिटाई.

एसडीएम डुमरियागंज त्रिभुवन प्रसाद की गुंडई आई सामने. सच्चाई दिखाने पर पत्रकार को पिटवाया, एसडीएम डुमरियागंज के गुर्गों ने की पत्रकार के साथ मारपीट.

सीएचसी “बेवा” में खबर कवर करने गए पत्रकार की एसडीएम ने अपने सामने करवाई पिटाई. एसडीएम यहीं नही रुके, पत्रकार के कार्यालय पर एसडीएम ने भेजी पुलिस.

बिना एफआईआर के गिरफ्तारी करने पहुंची पुलिस!. दोबारा खबर चलाने पर जान से मारने की दी है धमकी. पत्रकार की पिटाई का वीडियो तेजी से हो रहा वायरल.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन