Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

थानेदार के सामने ही डाक्टर ने दैनिक भास्कर के रिपोर्टर पर किया जानलेवा हमला

भिवानी : सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम प्रांगण में चिकित्सक ने मंगलवार को दैनिक भास्कर के रिपोर्टर पर जानलेवा हमला कर दिया। चिकित्सक 30 नंवबर को समाचार प्रकाशित होने के कारण नाराज था और इस कारण जान लेवा हमला कर दिया। जिस समय रिपोर्टर पर हमला हुआ सदर थाना प्रभारी लीलाराम भी मौके पर मौजूद था। उन्होंने बीच बचाव कर रिपोर्टर को बचाया। डॉक्टर इतने आक्रोश में था कि रिपोर्टर को जान से मारने की धमकी तक दे डाली।

भिवानी : सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम प्रांगण में चिकित्सक ने मंगलवार को दैनिक भास्कर के रिपोर्टर पर जानलेवा हमला कर दिया। चिकित्सक 30 नंवबर को समाचार प्रकाशित होने के कारण नाराज था और इस कारण जान लेवा हमला कर दिया। जिस समय रिपोर्टर पर हमला हुआ सदर थाना प्रभारी लीलाराम भी मौके पर मौजूद था। उन्होंने बीच बचाव कर रिपोर्टर को बचाया। डॉक्टर इतने आक्रोश में था कि रिपोर्टर को जान से मारने की धमकी तक दे डाली।

इसके बाद रिपोर्टर को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया और वहां पर पुलिस ने पहुंचकर बयान दर्ज किए। जिस समय रिपोर्टर पर हमला हुआ उस समय वहां पर इलैक्ट्रोनिक मीडिया के कर्मी भी मौजूद थे और सारा मामला कैमरे में कैद हो गया। 30 नंवबर को भिवानी भास्कर समाचार पत्र में घायल को भर्ती न करने पर सिविल अस्पताल में हंगामा नामक शीर्षक से समाचार प्रकाशित हुआ था। इसमें डॉक्टर संदीप फौगाट ने एक युवक की एमएलआर तो काट दी थी लेकिन उसे भर्ती करने से मना कर दिया इस पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया था। मंगलवार सुबह साढ़े 11 बजे संजय वर्मा रिपोर्टिंग करने के लिए सामान्य अस्पतला स्थित पोस्ट मार्टम प्रांगण के पास पहुंचे। इस पर वहां पर खड़े डॉक्टर संदीप फौगाट ने संजय से पूछा कि आप यहां कैसे‌? इस पर संजय ने बताया कि वह दैनिक भास्कर समाचार पत्र का रिपोर्टर है।

इतना सुनते ही डॉक्टर कहा कि तूने ही छापी थी ना मेरी खबर और संजय वर्मा पर लात घूंसों बरसा दिए। इस पर लीला राम व मीडिया कर्मी साथियों ने बीच बचाव कर संजय को छुड़वाया। डॉक्टर ने संजय वर्मा के नाक पर नुकीली वस्तु से वार किया जिससे नाक से खून बहना शुरू हो गया। इस पर उपस्थित मीडिया कर्मीयों ने घायल संजय को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही सभी मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद मीडिया कर्मी डीसी, एसपी व डीएसपी से मिले और ज्ञापन सौंपा।

मीडिया कर्मियों ने साफ कह दिया है कि अगर दो दिन में संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो पत्रकार आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। तीनों ही अधिकारियों ने मीडिया कर्मियों को आश्वासन दिया कि मामले की  जांच होगी।  ज्ञापन सौंपने वालों में अशोक कौशिक, राजकुमार डुडेजा, अजय सैनी,  रामनिवास शर्मा, बलवान शर्मा, राजेंद्र चौहान, धर्मेंद्र यादव, राकेश भट्‌टी, अशोक ढिकाव, शिवकुमार, इंद्रवेश, नवीन शर्मा, सरदार कृष्ण, मनोज मलिक, संदीप परमार, सतपाल पंघाल, कुलदीप शर्मा, राममेहर शर्मा , सौमबीर शर्मा , मिंटु, संदीप परमार , शिव कुमार सहित अनेक मीडिया कर्मी उपस्थित थे। मामले की जांच की जा रही है। इस बारे में जब शहर थाना प्रभारी संदीप शर्मा से बात हुई तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

पत्रकार संजय वर्मा के साथ मामले में मारपीट की निंदा करते हुए विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा की पत्रकार के साथ की गई मारपीट के मामले में वह अपने स्तर पर चण्ड़ीगढ़ से आने के बाद जांच करेंगे। प्रजांतत्र के चौथे मुख्य अंग पर इस प्रकार का हमला करना गलत व निंदनीय है । इस बारे में सीएमओ रणदीप सिंह पूनिया से बात हुई तो उन्होंने बताया कि पत्रकार के साथ हुई मारपीट का मामला उनके संज्ञान में है। पत्रकार के साथ मारपीट करना गलत है। मामले की जांच पीएमओ एसएस सिवाच को सौंप दी है। अगर डॉक्टर की गलती सामने आती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन