Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ये टीवी रिपोर्टर बोलते बोलते अचानक हवाई जहाज क्यों बन जाता है, देखें वीडियो

जी न्यूज का एक रीजनल चैनल है जी बिहार झारखंड. इसका एक रिपोर्टर इन दिनों चर्चा में है. वह बोलते बोलते अचानक हवाई जहाज की स्पीड पकड़ लेता है. ऐसा वह क्यों करता है, इस पर सबकी अलग अलग राय है.

कुछ का कहना है कि वह चर्चा में आना चाहता था इसलिए उसने थोड़ा सा प्रयोग किया और वायरल हो गया, लोग उसे जानने लगे.

कुछ अन्य का कहना है कि संस्थान शायद कोई नया प्रयोग कराना चाहता है इसलिए वह रिपोर्टरों का स्पीड टेस्ट करा रहा है कि कौन कौन रिपोर्टर शून्य से सौ की स्पीड पलक झपकते पकड़ लेते हैं….

वहीं कुछ विघ्नसंतोषियों का मानना है कि रिपोर्टर का अचानक पेट खराब हो गया था और प्रेशर महसूस होने लगा इसलिए उसने कामकाज फौरन समेटने के मकसद से बोलने की स्पीड बढ़ा दी….

जो भी हो, ये रिपोर्टर फिलहाल चर्चा में है… वीडियो देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

reporter speed Video link

https://www.facebook.com/bhadasmedia/videos/209291064628691/

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन