Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ये ‘रिपब्लिक’ का जर्नलिज्म लेवल है! देखें वीडियो

रिपब्लिक भारत के एक रिपोर्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. करीब 28 सेकंड के इस वीडियो में रिपोर्टर गौतम गंभीर की कार के पीछे उनकी एक बाइट लेने के लिए भाग रहा है.

रिपब्लिक अंग्रेजी का यह रिपोर्टर गौतम गंभीर की कार में माइक लगाकर निर्बाध रूप से गंभीर…गंभीर…गंभीर चीखता-चिल्लाता नजर आ रहा है.

गंभीर का एक बयान लेने के लिए रिपोर्टर को देख इंटरनेट यूजर बेहद गंभीर हैं. तो कुछ लोग कह रहे हैं कि यह रिपब्लिक का स्टाइल है, यदि गंभीर कुछ बोल देते तो उसके लिए महा-एक्सक्लूसिव हो जाता.

https://x.com/govindprataps12/status/1879788093517209866?s=46

https://twitter.com/govindprataps12/status/1879788093517209866?s=46

अनुराग द्वारी-

ये संकट “गंभीर” है – “पत्रकारिता” का भी, उन लोगों के लिये भी जिनके लिये “लोग-लोकतंत्र” मायने रखते हैं.

ये पेशेवर दबाव हो सकता है लेकिन है दुखद …जय हिंद

https://x.com/anurag_dwary/status/1879864777583075333?s=46


विनीत कुमार-

रिपब्लिक टीवी के एंकर/रिपोर्टर पर हम चाहें तो हँस सकते हैं लेकिन मैं इनकी हरकतों को देखकर अफसोस से भर जा रहा हूं कि टीवी कितनी संभावनाओं से भरा माध्यम रहा है, इतना कि ये देश के उन इलाकों के लिए जहां स्कूल-कॉलेज नहीं हैं, वैकल्पिक तौर पर काम कर सकते हैं. इस माध्यम को इन्होंने क्या कर दिया ?

चीखना-चिल्लाना तो ख़ैर है ही लेकिन वो घर जाकर अकेले में जब अपने बारे में सोचते होंगे तो चैन की नींद से पाते होंगे ? उनके मन में इस बात का एक जरा भी ख़्याल न आता होगा कि रोजी-रोटी के नाम पर मैं कैसे रोज एक माध्यम, एक पेशे और हिन्दी जैसी सुंदर भाषा को ख़त्म कर दे रहा हूं. हमें जिस काम से पैसे मिलते हैं, सपने पूरे होते हैं, उस काम को लेकर ऐसी बेहूदगी ! सच में अफसोस होता है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Neeraj pandey

    January 17, 2025 at 7:20 pm

    देखिए तो कमेंट कौन कर रहा है जिसका खुद का चैनल trp के चक्कर में यही सब कर रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन