Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

एलकोहल की लत के कारण युवा पत्रकार रितेश झा का निधन

चंडीगढ़। चंडीगढ़ स्थित पंजाब केसरी मुख्यालय के डिजिटल डिर्पाटमेंट में बतौर सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रितेश झा ने बीती देर रात करीब डेढ़ बजे अंतिम सांस ली। रितेश झा को तीन दिन पहले चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन सुधार के बजाए लगातार उनकी हालत खराब होती जा रही थी और आखिरकार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।

जिस वक्त रितेश झा की तबीयत खराब हुई, उस वक्त वो अकेले ही थे। बीवी नेहा और उनका 3-4 साल का बेटा फिलहाल उनके पास नहीं थे। वो लोग अपने मूल निवास बिहार के बोकारो गए हुए थे।

रितेश झा वैसे तो एक बेहतरीन व्यक्तित्व के धनी थे, लेकिन उन्हें शराब पीने की लत लग गई थी। जब भी वो पीना शुरू करते थे तो कई-कई दिन तक बिना खाना खाए और कुछ पीए ही सिर्फ दारू पर ही अडे़ रहते थे। उनकी इस लत से माता-पिता और बीवी समेत तमाम चिर-परिचित एवं मित्रगण परेशान थे। सभी उनको शराब छोड़ने की सलाह देते थे।

रितेश कुमार झा ने कई छोटे-बड़े मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी, लेकिन फिलहाल वो साल 2018 से चंडीगढ में पंजाब केसरी में कार्य कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने करीब दो सालों तक समाचार टुडे के मुजफ्फरनगर स्थित ऑफिस में कार्य किया। इतना ही नहीं वो ईटीवी समेत कई अन्य संस्थानों में भी कई साल सेवा दे चुके है।

रितेश झा के निधन पर समाचार टुडे परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। संस्थान के सीईओ किशोर गोयल ने इस दौरान कहा कि उनका जाना मीडिया इंड्रस्टी की बड़ी हानि है, जो कभी पूरी नहीं हो सकती। प्रधान संपादक अमित सैनी ने भी अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए रितेश झा को याद किया और कहा कि वो सच्चे इंसान थे। उनके अंदर ज़रा सा भी कपट नहीं था। हम उन्हें कभी नहीं भुला पाएंगे। इसके अलावा शोक सभा में सुनील कश्यप, हर्षित यादव, विनीत त्यागी, पूजा पाल, अन्नू सैनी और रजनी पाल आदि मौजूद रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन