Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

नोएडा का ये मीडिया संस्थान बिना कारण नौकरी से निकाल देता है! पढ़ें एक पीड़िता की दास्तान

एक कंपनी है नोएडा सेक्टर 18 में “स्टेट मिरर हिन्दी”…ये एक मीडिया संस्थान है…यहाँ ख़बरों के जरिए सच और झूठ दिखाने का दावा किया जाता है….लेकिन वो कंपनी खुद सच्चाई से बिल्कुल दूर है।

इस कंपनी में काम कर रहे कई लोगों को टार्गेट किया जाता है…धमकियां दी जाती है कि आपको निकाल दिया जाएगा, ल़डकियों को शाम की शिफ्ट करने के लिए मजबूर किया जाता है।

शाम की शिफ्ट करा कर फिर सुबह जल्दी बुला लिया जाता है….4 लोगों को इस कंपनी ने बेवजह टार्गेट करके निकाल दिया क्योंकि वहां बैठे हेड पीयूष शर्मा को अपनी टीम बनानी है।

कंपनी में किसी की गलती पर उसे वार्निंग नहीं दी जाती, डायरेक्ट termination letter भेजा जाता है…और अपने लाए हुए लोगों की गलती नहीं देखी जाती, उन्हें terminate नहीं किया जाता है।

इस कंपनी में बैठे हर शख्स ने अपनी नौकरी बचाने के लिए मेरा साथ नहीं दिया….सिर्फ मेरे ख़िलाफ़ भड़काया।

मुझे निकालने की तैयारी एक महीने पहले से हो रही थी लेकिन मेरे ख़िलाफ़ कोई सबूत नहीं था…और जब मैं छुट्टी पर थी तो मुझे बिना वार्निंग के termination letter भेज दिया गया…

मैं जब बात रखने गई थी तो पीयूष शर्मा ने मुझसे बदतमीजी से बात की….मुझ पर चिल्लाया….और ना ही मेरी बात सुनी…मेरे साथ बहुत गलत किया गया मुझे बेवजह टार्गेट करके निकाला गया और जब मैंने एक महीने का नोटिस माँगा वो तक नहीं दिया गया।

दुआ करुँगी जिस तरह इन सबने मेरे नौकरी खाई है…उसी तरह इन सब की नौकरी जाये क्योंकि किसी ने सही को सही गलत को गलत कहने की हिम्मत नहीं थी और सबको अपनी नौकरी बचानी थी…दुआ करेंगे कि जिन्होंने मेरी नौकरी खाई है उनके दिन भी जल्दी आए…

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
4 Comments

4 Comments

  1. Sunidhi

    March 24, 2025 at 10:09 pm

    हर जगह मीडिया का यही हाल हो रहा है, जो लोग चाटुकारिता में आगे हैं, या किसी खास जान पहचान से हैं बस उन्हें तरजीह दी जाती है

  2. Vishal

    March 24, 2025 at 11:18 pm

    बेहद शर्मनाक, सम्पादक के ऊपर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए जिसे आगे किसी कर्मचारी के साथ ऐसा शोषण ना हो

  3. Nishant

    March 25, 2025 at 8:46 am

    शर्मनाक चीज देखने को मिल रही है अब मीडिया में वैसे भी पीयूष शर्मा का रिकॉर्ड बहुत गंदा है मीडिया में अफ़सोस की अभी भी शर्म नहीं आ रही है लड़कियों के बारे में भी उनका रिकॉर्ड काफी बुरा रहा है

  4. Monika

    March 25, 2025 at 3:53 pm

    ऐसे लोग हर जगह है कोई ना कोई आपकी नौकरी खाने के लिए तैयार है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन