Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

रोहित सक्सेना, संदीप सिंह, अंशुल कौशिक, अजीत, तौहीद के बारे में सूचनाएं

रोहित सक्सेना ने संभाली टीवी24 के साथ-साथ न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया की कमान. 18 सालों से अधिक मीडिया का अनुभव रखने वाले रोहित सक्सेना पिछले एक वर्ष से टीवी24 से जुड़े हुए थे. पिछले दिनों प्रबंधन ने कोर टीम की बैठक में अपने ग्रुप में चल रहे न्यूज़ वर्ल्ड इण्डिया (राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल) की कमान भी बतौर ग्रुप सीईओ उन्हें सौंप दी है.

हिंदुस्तान पीलीभीत ब्यूरो की लॉन्चिंग के वक्त संदीप सिंह को ब्यूरो चीफ बनाया गया था. किसी बात को लेकर प्रबंधन और संदीप सिंह में खटक गई, लिहाजा उन्हें बरेली भेज दिया गया. उनकी जगह बरेली डेस्क पर तैनात पंकज मिश्रा को ब्यूरो चीफ बनाया गया. सात साल बाद अब प्रबंधन ने फिर से संदीप सिंह को पीलीभीत का ब्यूरो चीफ बना दिया है. उधर, हिंदुस्तान पीलीभीत ब्यूरो के एक रिपोर्टर पर मेनका गांधी का पक्ष लेने का आरोप लगा है. विधि संवाददाता के रूप में तैनात इस रिपोर्टर के चलते मेनका गांधी के पीलीभीत पहुंचने के बाद अगले दिन का अखबार मेनकामय दिखाई देता है.

दिल्ली : पत्रकार के घर के सामने बदमाशों ने की फायरिंग. अभी हाल फिलहाल में एक पत्रकार दीपक डालमिया को सरेराह लूट लिया गया था. अब पूर्वी दिल्ली के अशोक नगर क्षेत्र में रहने वाले पत्रकार अंशुल कौशिक को धमकाने या शायद मारने की नीयत से घर के बाहर खड़े होकर बदमाशों ने खुलेआम फायरिंग की. लेकिन दिल्ली पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है.

अजीत वी जॉनी होंगे अलर्ट राजस्थान न्यूज़ व ‘आप की तलाश’ (उदयपुर संस्करण) के सीईओ. उदयपुर से खबर है कि अजीत वी जॉनी ने अलर्ट राजस्थान न्यूज़ चैनल तथा आप की तलाश (उदयपुर संस्करण) समाचार पत्र के सीईओ के तौर पर कार्यभार ग्रहण किया. जोनी मुख्यतः ब्रांड प्रमोशन, मार्केटिंग तथा स्पेस सेलिंग से जुड़े मुद्दों पर काम करेंगे. इससे पहले जोनी दैनिक भास्कर समूह में राजस्थान के स्टेट हेड की भूमिका निभा रहे थे. राजस्थान पत्रिका, बिग एफएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी जॉनी का लम्बा अनुभव रहा है.

मोहम्मद तौहीद आलम ने दैनिक भास्कर को अलविदा कह अमर उजाला के साथ नई पारी की शुरुआत की है. इससे पहले वे दैनिक भास्कर के भागलपुर यूनिट में कार्यरत थे. बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले के रामगढ़वा के रहने वाले तौहीद दैनिक जागरण में भी काम कर चुके हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन