Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

रोहित सरदाना की संपत्ति की ‘जांच’ करने वाले यूट्यूबरों को उनकी पत्रकार पत्नी ने दिया करारा जवाब!

यूट्यूब से कमाई करने के चक्कर में नित नए नए खुल रहे चैनलों के पास कंटेंट के नाम पर कुछ होता नहीं है, इसलिए वह चर्चित लोगों के नाम का इस्तेमाल कर कुछ भी दिखा कर अपने वीडियो वायरल करना शुरू कर देते हैं. ऐसे ही कुछ यूट्यूबरों ने रोहित सरदाना की संपत्ति का आकलन करने का काम शुरू कर दिया. किसी ने दिखाया कि रोहित के पास बेहिसाब संपत्ति है. किसी ने उनके बंगले घर कार फेमिली की तस्वीरें दिखाकर संपत्ति की जांच शुरू कर दी…

इस सब छिछोरेबाजी से दुखी स्वर्गीय रोहित सरदाना की पत्रकार पत्नी प्रमिला दीक्षित ने अपने फेसबुक वॉल पर एक यूट्यूबरों के वीडियो के स्क्रीनशाट लगाकर एक पोस्ट प्रकाशित की है. इस पोस्ट में प्रमिला ने रोहित और अपनी संपत्ति का खुलासा करते हुए यूट्यूबरों से ये तांडव बंद करने की अपील की है.

देखें प्रमिला दीक्षित की पोस्ट….

Pramila Dixit-

हापुड़ से थोड़ा पहले एक जगह है डूंडाहेड़ा अंग्रेजी में क्रासिंग रिपब्लिक कहते हैं वहां 1450 स्कायर फीट का EMI पर फ्लैट है। गाड़ियों के शौक़ीन के नाम पर EMI पर क्रेटा है। सम्पत्ति के नाम पर दो बेटियां और करोड़ों लोगों का अथाह प्यार है। दयाभाव नहीं चाहिए लेकिन जानेवाले को ऐसे बदनाम ना करें जिसने VIP कैटेगरी में जाकर वैक्सीन तक लगवाना गवारा ना किया.

यूट्यूब पर ये तांडव बंद करिए…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन