Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

वरिष्ठ पत्रकार सच्चिदानंद मूर्ति का निधन

बेंगलुरु : ‘द वीक’ पत्रिका और दैनिक समाचारपत्र ‘मलयाला मनोरमा’ के दिल्ली में रेजिडेंट एडिटर रहे वरिष्ठ पत्रकार के एस सच्चिदानंद मूर्ति का शुक्रवार को निधन हो गया। सच्चिदानंद मूर्ति ने यहां एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। एस सच्चिदानंद मूर्ति (68) की हाल ही में फेफड़े की प्रत्यारोपण सर्जरी हुई थी और वह पिछले कुछ दिनों से जीवन रक्षक प्रणाली पर थे।

दोस्तों और मीडिया जगत में ‘सची’ के नाम से लोकप्रिय सच्चिदानंद मूर्ति के परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। उनका परिवार मूल रूप से कर्नाटक में कोलार जिले के अष्टग्राम गांव से है। एस सच्चिदानंद मूर्ति ने नवंबर 1982 में ‘द वीक’ में बैंगलोर संवाददाता के रूप में काम शुरू किया था और सितंबर 2022 में अपनी सेवानिवृत्ति तक वह मलयाला मनोरमा समूह के साथ रहे।

फरवरी 1989 में वह बैंगलोर में पत्रिका के विशेष संवाददाता बन गए, और इसके बाद अप्रैल 1990 में राष्ट्रीय राजधानी ब्यूरो के प्रमुख के रूप में उन्हें दिल्ली भेजा गया। ‘द वीक’ के अनुसार, अप्रैल 2000 में उन्हें रेजिडेंट एडिटर नियुक्त किया गया था।

मूर्ति ने एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के महासचिव, प्रेस परिषद के सदस्य के रूप में कार्य किया था और वह दिल्ली में कर्नाटक के सबसे प्रसिद्ध पत्रकारों में से एक थे। सच्चिदानंद मूर्ति को राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान के लिए दुर्लभ सिंह मीडिया पुरस्कार और कर्नाटक मीडिया अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन