Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

सेल्स स्टाफ निकाल रहे मुंबई का हिंदुस्तान टाइम्स अखबार! (जानिये मुंबई के मीडिया प्रतिष्ठानों का हाल)

मुंबई के समाचार पत्र प्रतिष्ठानों में भी गजब का झोल चल रहा है। यह झोल ऐसा कि किसी का भी दिमाग चकरा जाये। मुंबई के निर्भीक पत्रकार शशिकांत सिंह ने आरटीआई के जरिये मुंबई के श्रम आयुक्त कार्यालय से यह जानकारी मांगा कि मुंबई में कौन कौन से समाचार पत्रों में कितने कर्मचारी काम करते हैं तो १८ अक्टूबर २०१५ को श्रम आयुक्त कार्यालय मुंबई सिटी की तरफ से जो जवाब भेजा गया है उसमें मुंबई के सबसे बड़े समाचार पत्र समूह बेनमट कोलमन एंड कंपनी को कर्मचारियों की संख्या के मामले में काफी पीछे बताया गया है। बेनमेट कोलमन एंड कंपनी में कुल कर्मचारियों की संख्या ३१३ बतायी गयी। वहीं नंबर वन पर रही श्री अंबिका प्रिंटर्स एंड पब्लीकेशन। श्री अंबिका प्रिंटर्स एंड पब्लीकेशन में बेनमट कोलमन से दुगुना से भी ज्यादा ६४९ कर्मचारी कार्यरत हैं। वहीं हिन्दुस्तान टाईम्स के बारे में सूचना दी गयी कि हिन्दुस्तान टाईम्स में ४१३ कर्मचारी हैं जो सेल्स स्टाफ हैं।

अब आइये बताते हैं कि शशिकांत सिंह को उपलब्ध करायी गयी सूचना का पूरा विवरण क्या है और कौन कौन से समाचार पत्र प्रतिष्ठान में कितने कर्मचारी हैं। इंडियन नेशनल प्रेस प्राईवेट लिमिटेड जो फ्री प्रेस जरनल और नवशक्ती समाचार पत्र का प्रकाशन करता है उसमें कुल कर्मचारियों की संख्या ८५ बतायी गयी है। इसी तरह उर्दू टाईम्स में १९, बांबे समाचार में २१३ कर्मचारियों की संख्या बतायी गयी है। बेनमट कोलमन एंड कंपनी जिसके बारे में कहा जाता है कि यह कंपनी मुंबई की नंबर वन समाचार पत्र प्रतिष्ठान है इस कंपनी में कर्मचारियों की मुंबई में कुल संख्या है ३१३। बेनमेट कोलमन कंपनी टाईम्स आफ इंडिया, महाराष्ट्र टाईम्स, नवभारत टाईम्स, इकोनामिक टाईम्स, मुंबई मिरर और पुणे मिरर का प्रकाशन करती है।

श्री अंबिका प्रिंटर्स एंड पब्लीकेशन में कर्मचारियों की कुल संख्या ६४९ इस सूचना में उपलब्ध करायी गयी है।श्री अंबिका प्रिंटर्स एंड पब्लिकेशन  समाचार पत्रों यशोभूमि, पुण्यनगरी, मुंबई चौफेर, वार्ताहर और कर्नाटक मल्ला नामक समाचार पत्र का प्रकाशन करती है। इसी तरह इंडियन एक्सप्रेस लिमिटेड में कर्मचारियों की कुल संख्या ३११ बतायी गयी है। इंडियन एक्सप्रेस लिमिटेड द्वारा इंडियन एक्सप्रेस, लोकसत्ता, फाईनेंसियल एक्सप्रेस और लोकप्रभा का प्रकाशन किया जाता है।

सौराष्ट्र ट्रस्ट द्वारा जन्मभूमि, जन्मभूमि प्रवास, व्यापार गुजराती, व्यापार हिन्दी का प्रकाशन किया जाता है और इन सभी समाचार पत्रों में कर्मचारियों की कुल संख्या बतायी गयी है ११२। इसी तरह प्रहार में १५०, आपला महानगर में सिर्फ ८ कर्मचारी हैं। डीएनए में १६६ कर्मचारी हैं। दो बजे दोपहर में ९ कर्मचारी हैं जबकि मिड डे में ३२२ कर्मचारी हैं। नवाकाल और संध्याकाल दोनो समाचार पत्रों में सिर्फ १० कर्मचारी काम करते हैं वहीं आफ्टर नून में ६६ कर्मचारी हैं। डेली इंकलाब में २५९ कर्मचारी हैं और सामना में २०१ कर्मचारी हैं। हिन्दुस्तान टाईम्स के बारे में सूचना दी गयी है कि हिन्दुस्तान टाईम्स में ४१३ सेल्स स्टाफ हैं। जाहिर है, फिर ये सेल्स स्टाफ ही अखबार निकाल रहा है। गुजरात समाचार में ६४ कर्मचारी हैं जबकि बिजनेश स्टैंडर्ड में १६० कर्मचारियों के होने की सूचना उपलब्ध करायी गयी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन