Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

पत्रकार समरेंद्र सिंह का यूट्यूब पर ठिकाना- ‘बोले भारत’

-Navin Kumar-

अच्छे कंटेंट क्रिएटर्स की दुनिया में Samarendra Singh ने शानदार आमद दर्ज कराई है।

लगभग 20 साल का अर्सा टीवी और प्रिंट में गुजारने के बाद समरेंद्र का अर्जित भविष्य की पत्रकारिता के प्रति आश्वस्त करता है। उन्होंने ऐसे ऐसे संपादकों के को बहुत करीब से देखा है जो पत्रकारिता में दुर्गंध का बीज बोने के ज़िम्मेदार हैं और इन दिनों शुचिता के मठ का स्वामी बनने की फिराक में हैं। ऐसे मठाधीशों की पोल खोलने की जरूरत है। इसपर फिर कभी।

फिलहाल मिल जुलकर समरेंद्र का हौसला बढ़ाते हैं। बोले हिंदुस्तान का लिंक नीचे है। उसपर क्लिक कीजिए। सब्सक्राइब बटन दबाइए और सब्सक्राइब करने के बाद बेल आइकन यानि घंटी जैसी आकृति को दबाना मत भूलिए।

नमस्कार आदाब सतश्री अकाल जय भीम जोहार समरेंद्र। स्वागत।

-Samarendra Singh-

ये दौर लिखने का नहीं बोलने का भी है। सिर्फ लिखने से काम नहीं चलेगा। बोलना भी होगा। खुल कर राय रखनी होगी। समझना-समझाना होगा। इसलिए मैंने भी अब यू-ट्यूब पर आने का फैसला किया है। वहां पर मैं भाषण दूंगा। मेरे भाषण में नरेंद्र मोदी की तरह सिर्फ हवाबाजी नहीं होगी। झूठ और छल-प्रपंच नहीं होगा। तथ्य भी होंगे।

इस दौर के सभी बड़े लोग भाषण दे रहे हैं। लेकिन सिर्फ बड़े लोग ही क्यों भाषण दें? भाषण पर मेरे जैसे आम लोगों का भी अधिकार बनता है! आप सभी से गुजारिश है कि मेरा यू-ट्यूब चैनल सब्सक्राइब कर लें। एक फेसबुक पेज भी बनाया है। दोनों का लिंक कमेंट बॉक्स में शेयर किया है। अगले एक-दो दिन में पहला वीडियो अपलोड करूंगा। वो वीडियो इसी सवाल पर है कि बिहार चुनाव में जनता को क्या करना चाहिए?


वादे के मुताबिक मैंने अपना पहला वीडियो यू-ट्यूब पर अपलोड कर दिया है। वीडियो बिहार चुनाव के बारे में है और उन तर्कों के जवाब में है जो किसी को महानायक बना कर पेश किए जाते हैं। “वो नहीं होता तो हम नहीं होते” – जैसे तर्क गढ़े जाते हैं। ऐसे तर्कों का कोई मतलब नहीं होता। बिहार में नीतीश कुमार ने कोई इतिहास नहीं रचा है। उनसे अधिक काम देश के बाकी हिस्सों में हुआ है।

नीतीश कुमार ने अगर इतना ही इतिहास रचा है तो अब भी बिहार मानव सूचकांक में आखिरी नंबर पर क्यों है? अब भी बिहार प्रति व्यक्ति आय में आखिरी नंबर पर क्यों है? साक्षरता में आखिरी नंबर पर ही है। आप सभी से गुजारिश है कि आपके पास जब भी थोड़ा अतिरिक्त समय हो, आप मेरा वीडियो यू-ट्यूब चैनल पर जाकर देखें और अपने सुझाव दें। आपके सुझावों का स्वागत रहेगा। अगर संभव हो तो इसे लाइक और शेयर करें। और चैनल सबस्क्राइब भी करें। आपके साथ रहने से मुझे ताकत मिलेगी।


बोले भारत पर मेरे पहले वीडियो के 500 से अधिक व्यूज हो गए हैं। शुरुआत के लिहाज से ये ठीक है। सब्सक्राइबर्स भी 100 से अधिक हो गए हैं। ये संख्या लगातार बढ़ रही है। बहुत से दोस्तों ने सुझाव दिए हैं। उनमें से ज्यादातर सुझाव अच्छे हैं। उन पर अमल करने की कोशिश की जाएगी। आने वाले दिनों में किसानों से जुड़े मुद्दों पर मैं एक सीरीज करने जा रहा हूं। उस पर कुल तीन वीडियो होंगे। हालांकि उनकी रिकॉर्डिंग भी पहले वीडियो के साथ ही हो गई थी।

कोशिश करुंगा कि उन्हें दोबारा रिकॉर्ड करूं। ऐसा नहीं कर सका तो उसके बाद वाले वीडियो में सुझावों को शामिल करने का प्रयास करुंगा। कुछ अंतर जरूर दिखाई देगा। बहुत रोचक मुद्दे हैं जो अभी तक अछूते हैं। जिन मुद्दों पर चर्चा हो रही है, उनमें भी बहुत से पहलू छूट जा रहे हैं। कोशिश रहेगी कि ऐसे ही पहलुओं पर चर्चा हो।

आप सभी ये साथ बनाए रखें। आपका साथ ही मेरी एकमात्र जमापूंजी है। इसलिए मेरे जिन साथियों ने अभी तक मेरा चैनल सबस्क्राइब नहीं किया है, उनसे गुजारिश है कि वो सबस्क्राइब करें। उसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। अपने सुझाव दें। खराब लगे तो संयमित भाषा में आलोचना करें। आपके हर मत का खुले दिल से स्वागत होगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन