Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

संजीत, संतोष, अजात, पवन, अजित, जय, विपिन, सुधाकर दुर्गाकांत, धीरज, दीपक, मिहिर के बारे में सूचनाएं

प्रभात खबर पटना में लाइफ पेज के इंचार्ज संजीत मिश्रा ने अखबार से रिजाइन कर दिया है. बताया जा रहा है कि वे संपादक के बिहैव से नाराज चल रहे थे. संजीत मिश्रा कहाँ जा रहे हैं, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है.

संतोष कुमार पांडेय ने दैनिक भास्कर में चीफ सब एडिटर के रूप में नई पारी की शुरुआत की है। यह भास्कर में इनकी दूसरी पारी है। इसके पहले ये दैनिक भास्कर के एग्रो भास्कर की लांचिंग के हिस्से थे।

अमर उजाला चंदौली ब्यूरो चीफ अजातशत्रु चौबे और मीरजापुर के पवन तिवारी का ट्रान्सफर होने की सूचना है.. मिर्ज़ापुर में अजित सिंह को व चंदौली में जय नारायण सिंह यादव को भेजा गया है…

विपिन नागवंशी ने प्रभात खबर को छोड़ हिन्दुस्तान भागलपुर का दामन थामा.

प्रभात खबर के सिटी डेस्क से कुमार सुधाकर होंगे हिन्दुस्तान के प्रोविंसियल प्रभारी. दुर्गाकांत ठाकुर हो रहे सेवानिवृत्त. प्रभात खबर के धीरज झा ने हिन्दुस्तान ज्वाइन किया. पूर्णिया यूनिट जायेंगे. वहीं दीपक राव जल्द ही हिन्दुस्तान ज्वाइन करेंगे. दैनिक जागरण के मिहिर सिन्हा प्रभात खबर ज्वाइन करेंगे.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन