Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

News18 संवाददाता संतोष पर दर्ज मुक़दमा निकला फर्जी

छपरा में न्यूज़ 18 संवाददाता संतोष गुप्ता पर सिवान कोर्ट में दायर फर्जी मुकदमा आखिरकार फर्जी निकला। मामले की जांच का जिम्मा मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को सौंप दिया था जिसके बाद सिवान एसपी ने इस मामले की जांच की और मामले को असत्य करार देते हुए संतोष गुप्ता सहित सभी आरोपियों को निर्दोष ठहराया। साथ ही झूठा केस करने वालों पर केस चलाने का निर्देश भी दिया।

गौरतलब है कि छपरा में भोली भाली लड़कियों को कौशल विकास की ट्रेनिंग देने के नाम पर 15 लाख से अधिक ठगी का मामला न्यूज़18 पर उजागर करने के बाद ठगी करने वाली संस्था ग्लोबल परिवर्तन के संचालक मोहम्मद आबिद ने सिवान में कोर्ट परिवाद दाखिल कर दिया। इसमें संतोष कुमार गुप्ता को भी आरोपी बनाया गया। लेकिन हकीकत कुछ और ही थी जिसकी तमाम जानकारी मुख्यमंत्री को भेजी गई। मुख्यमंत्री ने तुरंत संज्ञान लिया और मामले की जांच के लिए डीजीपी और गृह विभाग को प्रेषित कर दिया।

इसकी जानकारी संतोष गुप्ता को भी दी गई है जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। पूरे प्रकरण में न्यूज़ 18 का नाम घसीटने वाले छपरा के कुछ दलाल पत्रकारों पर भी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है जिन्होंने फर्जी और एकपक्षीय खबर को इंटरनेट पर डाल कर संवाददाता संतोष गुप्ता और उनके संस्थान की छवि बिगाड़ने की साजिश की।

गौरतलब है कि ग्लोबल परिवर्तन नामक संस्था ने छपरा में कौशल विकास मंत्रालय के बैनर के नीचे ठगी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है और लाखों रुपए की ठगी कर फरार हो गई। इसे लेकर छपरा नगर थाने में कांड संख्या 336/ 17 दर्ज किया गया है लेकिन sp द्वारा गिरफ्तारी आदेश के बावजूद आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस नाकाम रही है।

आरोपी ने हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत लेने के बाद शिकायत करने वाले लोगों पर ही झूठा केस कर दिया था। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। लेकिन इस बीच छपरा के कुछ पत्रकारों ने भड़ास के माध्यम से इस मामले को काफी भद्दे तरीके से उठाया और संतोष गुप्ता को बदनाम करने की कोशिश। लेकिन अन्त में सत्य की विजय हुई। संतोष गुप्ता ने इस मामले में मुख्यमंत्री और पुलिस के अधिकारियों को धन्यवाद दिया है। संतोष गुप्ता ने कहा कि वे इस मामले में मानहानि का मुकदमा करेंगे।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन