दस वर्षों से चल रही पहल के तहत स्कॉलरशिप, मेंस और इंटरव्यू की तैयारी में मिल रहा है छात्रों को मार्गदर्शन
सिविल सर्विसेज परीक्षा 2025 के घोषित परिणाम में सरदार पटेल स्टूडेंट सपोर्ट प्रोग्राम से जुड़े 11 छात्रों ने सफलता हासिल की है। कार्यक्रम के तहत पिछले दस वर्षों से सिविल सेवा की तैयारी कर रहे प्रतिभाशाली छात्रों को स्कॉलरशिप, मेंस परीक्षा की विशेष तैयारी और इंटरव्यू मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस वर्ष कार्यक्रम से जुड़े छात्रों की सफलता ने इस पहल को नई पहचान दिलाई है।
जानकारी के अनुसार इस वर्ष मेंस परीक्षा की तैयारी के लिए कार्यक्रम के तहत 30 छात्रों का बैच बनाया गया था। इनमें से 15 छात्रों ने मेंस परीक्षा क्वालिफाई की और अंततः 11 छात्रों का अंतिम चयन सिविल सर्विसेज परीक्षा 2025 में हुआ। चयनित छात्रों में राघव झुनझुनवाला ने ऑल इंडिया रैंक 4 प्राप्त कर कार्यक्रम का नाम रोशन किया है।
अन्य चयनित अभ्यर्थियों में थारुन तेजा को रैंक 123, शुभम कुमार महतो को रैंक 142, मुकेश बरनवाल को रैंक 465, तेजवीर को रैंक 476, आकर्ष कुमार को रैंक 524, अरुषा को रैंक 553, आकाश कुमार को रैंक 789, शुभम गौतम को रैंक 802, लक्ष्मण मीणा को रैंक 838 और शुभम वर्मा को रैंक 862 प्राप्त हुई है।
मेंस परीक्षा की तैयारी के दौरान छात्रों को उत्तर लेखन में दक्ष बनाने के लिए अधिकारियों और विशेषज्ञों की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान डॉ. दीपक कुमार, श्री गौरव पटेल, सुश्री नम्रता ठाकरे और श्री प्रिय रंजन ने छात्रों के मॉक उत्तरों का मूल्यांकन कर उन्हें बेहतर उत्तर लेखन के लिए मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम के संचालन में इस वर्ष के स्पॉन्सर जेएसवी फाउंडेशन और श्री जतिन वर्मा का विशेष योगदान रहा। इनके सहयोग से छात्रों को प्रभावी तरीके से मार्गदर्शन और तैयारी का अवसर मिल सका। कार्यक्रम से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों में श्री रत्न संजय, श्री संजय, श्री प्रभु नारायण सिंह, श्री आदर्श सिंह, श्री पीयूष वर्मा, श्री गौरव सिंह और श्री राजीव उमराव का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
इंटरव्यू की तैयारी के दौरान लाल बहादुर शास्त्री इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर श्री रोशन लाल रैना, यूनिसेफ से जुड़े श्री अमित और प्रतिष्ठित लेखक श्री नरेश सक्सेना ने भी छात्रों को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम से जुड़े लोगों ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ये सभी अभ्यर्थी देश सेवा के अपने दायित्व को पूरी निष्ठा और उत्कृष्टता के साथ निभाएंगे। कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी व्हाट्सएप नंबर 93366 12860 के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।
ये वीडियो देखें-


