Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सट्टेबाज भाजपा नेता ने ईटीवी पत्रकार पंकज शर्मा को किया परेशान

छत्तीसगढ़ में भाजपा के राज में भाजपा नेताओं की गल्तियों को छापना पत्रकारों को पड़ रहा महंगा. कुछ दिनों पहले प्रदेश के बालोद जिले में एक नगर पंचायत की महिला पार्षद के पति को क्राइम ब्रांच ने सट्टा खिलाते रंगे हाथो किया था गिरफ्तार. गिरफ्तार पार्षद पति के पास से 1 लाख रूपये की सट्टा पट्टी और कुछ रूपये नगद भी जप्त किये गए थे. उक्त घटना की न्यूज़ बनाने वाले ईटीवी के पत्रकार पंकज शर्मा के विरुद्ध महिला पार्षद ने मानसिक प्रताड़ना की शिकायत अनुसूचित आयोग में दर्ज करवाई.

इसके बाद आयोग के अध्यक्ष ने उस पत्रकार पर महिला पार्षद से माफ़ी मांगने का दबाव भी बनाया. लेकिन उस सच्चे पत्रकार ने माफ़ी नहीं मांगी और अपना लिखित बयान और सारे सबूत आयोग में जमा करवा कर लौट आया.  छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है और इस पार्टी से जुड़े नेता आपराधिक गतिविधि में संलिप्त हो रहे है. खबर बनाने वाले पत्रकारों के खिलाफ आयोग में शिकायत कर रहे हैं. मतलब सरकार खुद की है तो नेता इनका संरक्षण लेकर क्या अपराध करेंगे?

ज्ञात हो कि पंकज शर्मा ईटीवी बालोद, छत्तीसगढ़ जिले में स्ट्रिंगर हैं. वे पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका जैसे अखबारों में कार्य कर चुके हैं. खबर दिखाने के कारण पंकज के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Vivek

    January 24, 2017 at 5:01 pm

    अजाक थाना और आयोग का इस्तेमाल पत्रकारों को धमकाने के लिए आजकल बहुत हो रहा है। ऐसा कैसे संभव है की इन सभी कानून के बारे में जानते हुए भी किसी को जातिगत गाली दे या किसी को प्रताड़ित करे। ऐसे में तो हम अपना काम ठीक से नहीं कर सकते..:o

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन