
सोशल मीडिया पर दो मिनट से ज्यादा अवधि का एक वीडियो वायरल है। वीडियो में एक व्यक्ति भगवा गमछा डाले कार में बैठा हुआ है। सामने दो युवक खड़े हैं, जो खुद को छात्र बताते हैं। भगवा गमछाधारी व्यक्ति खुद को भाजपा नेता बताकर दोनों छात्रों को बेरतीब तरीके से गालियां बक रहा है। कार से हाथ बाहर निकालकर उन्हें पीट रहा है। ऑन कैमरा उन्हें आंदोलन में शामिल होने को लेकर माफी मंगवा रहा है। यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों में गुस्सा साफ देखा जा रहा है।
गालीबाज कथित भाजपा कनेक्टेड नेता का नाम सत्यम पंडित बताया जा रहा है। लोग कह रहे हैं कि भाजपा का असली चेहरा यही है।
गाजियाबाद, बीजेपी से जुड़े यूपी के एक हिंदूवादी नेता और हिंसा के कई मामलों में पहले से आरोपित और निरुद्ध रहे सत्यम पंडित ने जंतर मंतर पर जा रहे दो नाबालिग छात्रों की पिटाई कर दी! इससे संबंधित वीडियो करीब आठ घंटे से वायरल है लेकिन ग़ाज़ियाबाद पुलिस ने इस मामले का अब तक संज्ञान नहीं लिया है।
कुछ मीट विक्रेताओं की दुकानों में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस इसे पहले से निरुद्ध कर चुकी है।
गुंडागर्दी और धमकी देने की कई शिकायतें भी इसके खिलाफ कई थानों में लंबित बताई गई हैं।
-शीतल पी सिंह, वरिष्ठ पत्रकार
मनीष दुबे-
इस भजपिल्ले को देखिये, इनकी असलियत यही है, पहले मुसलमानों के नाम नफ़रत बोई…
अब हिन्दू बच्चों को पीट रहे, असल बात तो ये है कि ये दोगले किसी के नहीं हैं.
इस हरामखोर छुटभइये नेता का नाम सत्यम पंडित बताया जा रहा है.
पहले नाम पूछकर मुस्लिमों को पीटा जा रहा था अब हिंदू बच्चे भी पीटे जा रहे हैं वो भी खुलेआम वीडियो बनाकर…क्या सब लोग ऐसे ही देखते रहेंगे या कोई इनके खिलाफ कार्रवाई करेगा?
-सौरभ यादव, पत्रकार
नरेंद्र प्रताप-
UP- गाजियाबाद में हिंदू वीर सेना के अध्यक्ष सत्यम पंडित ने बरेली के 2 हिंदू स्टूडेंट की पिटाई की है. ये स्टूडेंट दिल्ली प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने यहां आये थे. स्टूडेंट्स को “गंदी गालियां” दी गयी और उनकी “पिटाई” की गयी. इन स्टूडेन्ट्स को “मुल्ला” भी कहा गया.
सत्यम पंडित अगस्त-2024 में बांग्लादेशियों और रोहिग्याओं को लेकर दिये गये एक भड़काऊ भाषण के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है. 2026 में उसने मंगलवार को मीट की दुकानें बंद करने को लेकर मीट विक्रेताओं से मारपीट की थी.
देखते है गाजियाबाद पुलिस इस सत्यम पंडित के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है.


