Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकार सत्येन्द्र मामले में गोरखपुर एस पी सिटी पर खुली जाँच!

गोरखपुर के पत्रकार सत्येन्द्र के मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद शासन ने भी जाँच खोल दी है। गोरखपुर के एस पी सिटी के खिलाफ खुली जाँच में जाँच अधिकारी एसएसपी गोरखपुर को बनाया गया है।

एसएसपी गोरखपुर ने पत्रकार सत्येन्द्र को नोटिस भेजते हुए जाँच के लिए सबूत उपलब्ध कराए जाने के लिए कहा है लेकिन सत्येन्द्र ने नोटिस का जवाब देते हुए कोई भी सबूत कप्तान साहब को देने से इंकार कर दिया है।

बताया जा रहा है कि लगभग साल भर से चल रहे इस प्रकरण में सत्येन्द्र बार बार न्यायिक जाँच की मांग कर रहे थे लेकिन साल भर तक कोई जाँच नही खोली गई। साल भर बाद अचानक से इस जाँच को इसलिए खोला गया ताकि पुलिस दोषी पुलिसकर्मियों को क्लीन चिट देकर बचा सकें ताकि भविष्य में उन्हें कोई दिक्कत न हो लेकिन पत्रकार सत्येन्द्र ने इस मामले में सीबीआई, ईडी तथा एन सी बी की संयुक्त जाँच चाहते हैं जिसके लिए वो सुप्रीम कोर्ट का रूख कर चुके हैं।

देखें पत्राचार-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन