Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

भाजपाई सत्ता द्वारा संरक्षित संपादक ने अपनी विकट योग्यता का बेहूदा सैंपल पोस्ट किया है!

टीवी चैनल के मालिक सुरेश च्वहाणके (पत्रकार नहीं) कई मौकों पर अपनी गुड़ गोबर सोच का नजारा पेश करते रहते हैं। ताजा उदाहरण आज दिया है। मोदी सरकार द्वारा मुसलमानों को दिए जाने वाले “सौगात ए मोदी” को लेकर सुरेश ने बेहद ही बेहुदा ट्वीट किया है। इसमें सुरेश ने लिखा है कि इन पैकेटों में कंडोम भी रखे गए हैं।

नीचे इस मामले पर दो वरिष्ठ पत्रकारों की टिप्पणियां पढ़ें…


शीतल पी सिंह-

देश में दक्षिण पंथियों के क़ब्ज़े के चलते जो तमाम नवरत्न देश के मानस पर लाद दिए गए हैं उनमें से एक प्रमुख नाम है सुदर्शन टीवी चैनल के ख़ुदमुख़्तार सुरेश च्वहाणके का

इन्होंने अपनी विकट योग्यता का ताज़ा सैम्पल X पर पोस्ट किया है , देखिए और प्रतिक्रिया स्वयं तय कीजिये!


यशवंत सिंह-

इस आदमी का एक अलग ही राग रहता है। भाजपा वाली सत्ता द्वारा संरक्षित संपादक है। इसका स्तर ऐसा है कि कोई मुकाबला नहीं कर सकता!

हम आरएसएस भाजपा के उस अमृत काल वाले दौर में जी रहे हैं जहाँ इंसान को इंसान नहीं बल्कि हिंदू मुसलमान माना जाता है और मुसलमान को हर क्षण दोयम दर्जे का इंसान होने का एहसास कराया जाता है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन