Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

अमर उजाला समूह के संस्थापक डोरीलाल अग्रवाल जी के पौत्र सौरभ आनंद का 47 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से निधन!

एसपी सिंह-

आगरा। अमर उजाला के संस्थापक संपादक स्व. डोरी लाल अग्रवाल के परिवार पर वज्रपात हुआ है। डोरी लाल जी के मंझले पुत्र स्व. अनिल अग्रवाल (पूर्व प्रधान संपादक अमर उजाला) के बड़े पुत्र सौरभ आनंद का अल्पायु में असामयिक निधन हो गया है। उन्हें ह्रदयाघात हुआ। वे महज 47 वर्ष के थे।

सौरभ आनंद नोएडा में रहते थे। बीती रात वे अपने नोएडा स्थित आवास पर कुछ पारिवारिक मित्रों के साथ थे। मध्य रात्रि के लगभग सौरभ आनंद अचानक गिर पड़े। परिजन और मित्र उन्हें लेकर अस्पताल की ओर दौड़े, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनके प्राण पखेरू उड़ गए।

सौरभ आनंद की असमय मृत्यु से पूरा परिवार शोकाकुल है। डोरीलाल जी की तीसरी पीढ़ी में वे सबसे बड़े थे। बेहद सौम्य स्वभाव के सौरभ आनंद अपने पीछे पत्नी सोनाली आनंद और बेटी इशा आनंद को बिलखता छोड़ गए हैं। आज नोएडा में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया।

अमर उजाला के पूर्व चेयरमैन एवं पूर्व प्रधान संपादक अशोक अग्रवाल और अमर उजाला के पूर्व निदेशक और पूर्व संपादक अजय अग्रवाल (संस्थापक डीएलए) भी नोएडा पहुंच गए थे और परिवार को ढाढस बंधाया।

-उठावनी-

(सौरभ आनंदः जन्म 22.1.1977–निधन 22.12.2024)

अत्यंत दुख के साथ सूचित करना है कि हमारे प्रिय सौरभ आनंद सुपुत्र स्व. श्री अनिल अग्रवाल (पौत्र स्व. श्री डोरी लाल अग्रवाल, संस्थापक संपादक, अमर उजाला) का रविवार 22 दिसंबर 2024 को आकस्मिक निधन हो गया है। उनकी उठावनी महिलाओं एवं पुरुषों (दोनों पक्षों) की मंगलवार 24 दिसंबर 2024 को गोल्फ कोर्स, नोयडा में पूर्वाह्न 3 से 4 बजे होगी।

सोनाली आनंद (धर्मपत्नी)

इशा आनंद (पुत्री)

सागर आनंद (भाई)

सुरभी आनंद (बहन)

विवेन आनंद (भांजा)

अशोक अग्रवाल (ताऊ)

पूर्व चेयरमैन एवं प्रधान संपादक, अमर उजाला

अजय अग्रवाल (चाचा) DLA

प्रदीप जैन-मुक्ता जैन (श्वसुर-सास)

सलज जैन-चारू जैन (साढ़ू-साली)


साभार- औरगुरु डॉट कॉम

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन