Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

विपश्यना से लौटे सौरभ द्विवेदी ने उनके नाम पर फर्जीवाड़ा कर रहे लोगों को चेतावनी दी!

हाल ही में लल्लनटॉप से विदा हुए पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के ज़रिये अपने नाम का दुरुपयोग कर बनाए जा रहे फर्जी यूट्यूब चैनलों को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनके नाम से चल रहे इन चैनलों से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

सौरभ द्विवेदी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि विपश्यना से लौटने के बाद उन्हें जानकारी मिली कि उनके नाम का इस्तेमाल कर कई फर्जी यूट्यूब चैनल खोले गए हैं, जिनमें AI सहित नई तकनीकों की मदद से वीडियो भी बनाए जा रहे हैं। उन्होंने इसे भ्रामक बताते हुए आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “सब भ्रामक है। मेरा कोई चैनल नहीं है।” साथ ही उन्होंने यह भी आग्रह किया कि यदि किसी को इस तरह का कोई चैनल दिखाई दे तो उसकी रिपोर्ट की जाए।

इस पोस्ट पर प्रतिक्रियाओं का सिलसिला भी शुरू हो गया है। यूजर सूरज तिवारी ने एक टिप्पणी में लिखा— “कोई नहीं मान्यवर, एक्सप्रेस ग्रुप में पहुंचने की अग्रिम शुभकामनाएं आपको।”

हालांकि, सौरभ द्विवेदी ने अपने ट्वीट में भविष्य की किसी योजना को लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिया है, लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि भविष्य की योजनाओं पर बात बसंत पंचमी को होगी, जिससे अटकलों का बाजार भी गर्म हो गया है।

डिजिटल दौर में नाम और पहचान के दुरुपयोग के बढ़ते मामलों के बीच सौरभ द्विवेदी का यह सार्वजनिक स्पष्टीकरण मीडिया और सोशल मीडिया यूजर्स दोनों के लिए अहम माना जा रहा है।

भड़ास ने पहले ही छापी थी फर्जीवाड़े की खबर…

लल्लनटॉप छोड़ते ही सौरभ द्विवेदी के नाम यूट्यूब पर फर्जीवाड़ा शुरू!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन