Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

शादाब रिजवी, अमित त्रिपाठी और वासुदेव चौहान के बारे में सूचनाएं

30 साल लंबी पारी का अंत, शादाब रिजवी ने अमर उजाला से दिया इस्तीफा… अमर उजाला में 30 साल लंबी पारी खेलने के वरिष्ठ पत्रकार शादाब रिजवी ने आख़िरकार अमर उजाला से इस्तीफा दे दिया। शादाब रिजवी का हाल ही में बुलंदशहर से नई डेल्ही ट्रांसफर किया गया था। इस कारण वह नाराज चल रहे थे। शादाब रिजवी अब नई पारी नव भारत टाइम्स के साथ शुरू करेंगे। उन्हें वेस्ट यूपी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी है.

अमित त्रिपाठी के बारे में खबर है कि दैनिक लोकमत लखनऊ को उन्होंने अलविदा कह दिया है. चर्चा है कि उन्होंने जी जान से काम करने के बावजूद सम्पादक आनन्द वर्धन सिंह के खराब व्यवहार के कारण नौकरी छोड़ने को मजबूर हुए. अमित को लोकमत की रीढ की हड्डी या कैप्टन कहा जाता रहा है. लोकमत में स्टाफ का भयंकर शोषण किया जाता है. ज्यादा काम और कम सेलरी यहां की असल पहचान है. यहां सेलरी स्लिप पर 10-20 हजार दिखाया जाता है लेकिन स्टाफ को मात्र 5-7 हजार ही दिये गये.  यह खेल वर्तमान मैनेजर ज्ञानेश तिवारी के मार्गदर्शन में खेला जा रहा है.  यह सब कुछ अमित त्रिपाठी को रास नहीं आया.

खंडवा दैनिक भाास्‍कर में वासुदेव चौहान को नया सिटी चीफ बनाए जाने की सूचना है. खंडवा के संपादक मोहन बागवान के जाने के बाद इस संस्‍करण की लगातार दुर्दशा हो रही है. हर रोज गलतियां छपने के साथ ही कंटेट तबाह हो गया है. संपादक आशीष चौहान भास्‍कर की गाइड लाइन छोडकर अपने मन की कर रहे हैं. वासुदेव के नए सिटी चीफ बनने के बाद अखबाार का क्या होता है, यह दखा जाना बाकी है.

भड़ास तक कोई राय, सलाह, जानकारी, उलाहना, लेख भेजने के लिए [email protected] मेल आईडी का इस्तेमाल करें.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन