Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

राकेश सिन्हा को दलित समझने वाले नोएडा के थानेदार अनिल शाही सस्पेंड

Vivek Kumar : नोएडा सेक्टर-16ए फिल्म सिटी में सोमवार रात आरएसएस विचारक प्रो. राकेश सिन्हा के साथ हुई बदसलूकी के आरोप में एसएचओ सेक्टर-20 अनिल कुमार शाही को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले में सीओ की रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने कार्रवाई की है। प्रो. राकेश सिन्हा को फिल्म सिटी के एक न्यूज चैनल के दफ्तर के बाहर से पकड़ लिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि एसएचओ ने उनके साथ अशोभनीय व धमकी भरा व्यवहार किया। इसकी शिकायत उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यानाथ को ट्विटर पर की थी। पुलिस ने दावा किया था कि एक संदिग्ध के फिल्म सिटी में आने की सूचना के चेकिंग के दौरान उन्हें पूछताछ के लिए रोका गया था। परिचय मिलने पर उन्हें छोड़ दिया गया।

प्रो. राकेश सिन्हा सोमवार रात को एक न्यूज चैनल की डिबेट में शामिल होने फिल्म सिटी आए थे। उन्होंने ट्वीट करके बताया कि यहां न्यूज चैनल के दफ्तर के बाहर से एसएचओ सेक्टर-20 अनिल कुमार शाही ने उन्हें पकड़ लिया और उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाकर ले जाने लगे। परिचय देने के बावजूद एसएचओ का व्यवहार बेहद खराब था। एसएचओ अनिल कुमार शाही का सफाई में कहना है कि एक संदिग्ध के लाल स्विफ्ट डिजायर में फिल्म सिटी आने की सूचना मिली थी। इस पर तीन सिपाहियों ने उनकी गाड़ी को गलतफहमी में रोका था। इसकी जानकारी मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे थे। परिचय मिलने के बाद उन्हें तुरंत छोड़ दिया गया।

Sheetal P Singh : राकेश सिन्हा को दलित समझने की गलती मंहगी पड़ी! नोएडा सेक्टर २० के थानेदार अनिल कुमार शाही निलंबित..

विवेक और शीतल की एफबी वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन