Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

रिपब्लिक ग्रुप के नए लांच होने वाले हिंदी न्यूज चैनल के लिए संपादक की तलाश पूरी

शमशेर सिंह बने चैनल हेड… एक बड़ी खबर अरनब गोस्वामी के रिपब्लिक न्यूज चैनल से आ रही है. इस समूह के नए लांच होने वाले हिंदी न्यूज चैनल रिपब्लिक टीवी हिंदी के लिए संपादक की तलाश पूरी हो गई है. वरिष्ठ पत्रकार शमशेर सिंह को चैनल हेड बनाया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शमशेर ने पद भार ग्रहण कर लिया है.

बताया जाता है कि खुद अरनब गोस्वामी ने संपादक पद के लिए कई हिंदी पत्रकारों का इंटरव्यू किया. आखिरकार नाम फाइनल हो पाया शमशेर सिंह का. शमशेर अब नए लांच होने वाले रिपब्लिक हिंदी चैनल के लिए टीम बनाने का काम शुरू करेंगे.

आजतक व इंडिया टीवी के चर्चित चेहरे रह चुके और रामनाथ गोयनका अवार्ड से सम्मानित टीवी पत्रकार शमशेर सिंह अभी हाल-फिलहाल तक जी मीडिया समूह के ‘जी हिंदुस्तान’ चैनल में पोलिटिकल एडिटर हुआ करते थे. शमशेर इंडिया न्यूज चैनल में भी रहे हैं. वहां वे एडिटर नेशनल अफेयर्स के पद पर कार्यरत थे.

शमशेर बीस साल से टेलीविज़न जर्नलिज्म में हैं. एक तरह से वे खांटी टेलीविज़न जर्नलिस्ट हैं क्योंकि करियर की शुरुआत उन्होंने टीवी से ही की. 1998 में वे आजतक चैनल से जुड़े. एक्सक्लूसिव स्टोरीज और स्पेशल शोज़ का उन्हें मास्टर माना जाता है. उन्होंने कई बड़े एसाइनमेंट मिले.

शमशेर के कामों को कई दफ़ा पहचान मिली और उनके खाते में कई अवार्ड्स हैं. आन दी स्पॉट रिपोर्टिंग के लिए शमशेर को रामनाथ गोयनका अवार्ड मिल चुका है. आज तक में रहने के दौरान जापान सुनामी, वाशिंगटन में न्यूक्लियर समिट, कोपनहेगन समिट से लेकर देश में अब तक के सारे चुनाव और बड़ी घटनाओं को कवर कर चुके हैं.

राजनीति के अलावा आंतरिक सुरक्षा, फारेन पॉलिसी पर शमशेर की ख़ास पकड़ है. आज तक में शमशेर डिप्टी एडिटर पद पर थे. यहां कुल 16 साल रहे. उसके बाद 2013 नवंबर में वे एडिटर करेंट अफेयर्स बनकर इंडिया टीवी पहुंचे. अब नयी पारी खेलने के लिए जी मीडिया के साथ हैं. सबको साथ लेकर चलने वाले शमशेर बेहद सॉफ़्ट स्पोकेन हैं और अपने सबॉर्डिनट से काम लेने के मामले में माहिर माने जाते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन