Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

शेखर आनंद त्रिवेदी ‘आज की खबर’ पहुंचे, कंसल्टिंग एडिटर की जिम्मेदारी मिली

वरिष्ठ पत्रकार, राष्ट्रीय समाचार प्रस्तोता और लेखक शेखर आनंद त्रिवेदी अब ‘आज की खबर’ चैनल से कंसल्टिंग एडिटर के रूप में जुड़ गए हैं। वे चैनल के प्राइम टाइम डिबेट शो की भी एंकरिंग करेंगे।

शेखर त्रिवेदी को समाचार जगत में 25 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने ज़ी मीडिया, CNEB न्यूज़, S1 न्यूज़, ईटीवी न्यूज़, न्यूज़ इंडिया और ऑल इंडिया रेडियो जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया है। अपने लंबे करियर में उन्होंने संसदीय और राज्य विधानसभा चुनावों से लेकर केंद्रीय बजट, आतंकी घटनाओं, युद्धकालीन रिपोर्टिंग और काशी-विश्वनाथ व अयोध्या जैसे धार्मिक स्थलों की ऐतिहासिक कवरेज की है।

शेखर त्रिवेदी अपनी सटीक विश्लेषण शैली, प्रभावशाली एंकरिंग और बेबाक डिबेट्स के लिए जाने जाते हैं। उनके कुछ लाइव शोज़ के वाक्य आज भी दर्शकों के बीच कहावतों की तरह उद्धृत किए जाते हैं।

पत्रकारिता के साथ-साथ वे एक कुशल लेखक और कवि भी हैं। उनके लेख और कविताएं विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं और डिजिटल माध्यमों पर प्रकाशित होती रहती हैं। उनके लेखन में सामाजिक सरोकार, राष्ट्र निर्माण और मानवीय संवेदनाओं की झलक साफ दिखाई देती है।

उन्होंने कई चैनलों की लॉन्चिंग में नेतृत्वकारी भूमिका निभाई है और मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा “बेस्ट एंकर अवॉर्ड” से सम्मानित किए जा चुके हैं।

शेखर त्रिवेदी इस समय आधुनिक भारत के निर्माण की यात्रा पर आधारित डिजिटल और प्रिंट पुस्तक श्रंखला तैयार कर रहे हैं, जिसमें देश के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक बदलावों के प्रेरक व्यक्तित्वों की कहानियाँ शामिल हैं।

पत्रकारिता जगत में उनके नवाचारों की भी विशेष पहचान रही है। ईटीवी में रहते हुए उन्होंने “सुपरफास्ट खबरों” और न्यूज़ टिकर का प्रारूप तैयार किया, जो 2003 से भारतीय न्यूज़ चैनलों का मानक बन गया। वहीं 2013 में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार को एलईडी स्क्रीन का कॉन्सेप्ट दिया, जो आज देश के शहरों में प्रचार का प्रमुख माध्यम बन चुका है।

S1 चैनल के दौर में उस समय के चर्चित “स्पेशल एजेंडा” कार्यक्रम में भड़ास4मीडिया के एडिटर यशवंत सिंह उनके पैनलिस्ट रहे। उसी कार्यक्रम की स्क्रिप्ट को यशवंत सिंह ने भड़ास के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रकाशित किया—यह देश में पहली बार था जब किसी टीवी चैनल की ऑनएयर स्क्रिप्ट डिजिटल माध्यम का हिस्सा बनी।

शेखर त्रिवेदी ने BBA की डिग्री के बाद लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में परास्नातक किया और वहीं से अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की।

लखनऊ से ही लॉन्च हो रहे राष्ट्रीय चैनल ‘आज की खबर’ से जुड़ते हुए वे अब अपने अनुभव और रचनात्मक दृष्टि से न्यूज़ इंडस्ट्री में नए आयाम जोड़ने जा रहे हैं।

‘आज की खबर’ के संस्थापक और वरिष्ठ पत्रकार डॉ. चंद्रसेन वर्मा ने कहा-

“शेखर त्रिवेदी के जुड़ने से चैनल में निश्चित ही नई ऊर्जा, प्रयोगशीलता और दर्शकों को कुछ अलग अनुभव मिलेगा। उनका अनुभव और विज़न ‘आज की खबर’ की पहचान को और सशक्त बनाएगा।”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन