Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

महान फिल्मकार श्याम बेनेगल नहीं रहे!

शीतल पी सिंह-

भारतीय सिनेमा के मशहूर निर्देशक श्याम बेनेगल का निधन, लंबे समय से थे बीमार।

अंकुर , मंथन आदि फ़िल्मों के ज़रिए उन्होंने जीवन की असलियत वाले सिनेमा को भारत में स्थापित करने की नींव डाली और शबाना आज़मी व स्मिता पाटिल जैसी अभिनेत्रियों को अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने का मौक़ा दिया।

श्याम बेनेगल ने 90 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। बेनेगल को 1976 में पद्म श्री और 1991 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।


विनोद कापड़ी-

“पूरी फ़िल्म में सिर्फ़ एक बच्ची और वो भी 2 साल की ?”

तक़रीबन 8 साल पहले #IFFIGoa के दौरान कार में बैठते ही श्याम सर ने #Pihu के बारे में ये सवाल पूछा था।आधे घंटे की उस कार यात्रा और बाद में 25 मिनट की रिकॉर्डिंग को आज भी सोचता हूँ तो लगता है कि वो सपना ही था।

एक महान फिल्मकार लगातार एक नए फिल्मकार से जानना चाह रहा था और मैं बुरी तरह नर्वस था।कभी भूल नहीं सकता, जब श्याम सर ने जाते समय कहा था – “कहानियाँ वही कहना विनोद, जो कहना चाहते हो। किसी और के दबाव में कहानी कहोगे तो कुछ नहीं कह पाओगे।”

आप ने कई कई पीढ़ियों को प्रभावित किया है सर और कई और पीढ़ियों को करते रहेंगे.

अलविदा सर !!
लेकिन जहां भी रहें , वहाँ से कहानियाँ कहते रहियेगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन