Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

इंडिया टुडे समूह से अलग हुए सिद्धार्थ पांडेय!

इंडिया टुडे ग्रुप के वीडियो एडिटर सिद्धार्थ पांडेय ने संस्थान से विदाई लेते हुए अपने साथियों और प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया है। लिंक्डइन पर साझा किए गये अपने साइन-ऑफ संदेश में उन्होंने इंडिया टुडे ग्रुप के साथ अपने कार्यकाल को सीख और यादों से भरा बताया।

सिद्धार्थ पांडेय ने कहा कि अपने पूरे सफर के दौरान उन्हें संस्थान की ओर से भरपूर विश्वास, सीखने के अवसर और पेशेवर अनुभव मिले। उन्होंने कहा कि इंडिया टुडे ग्रुप में काम करना सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि एक परिवार का हिस्सा होने जैसा अनुभव रहा, जहां सहकर्मी दोस्तों की तरह साथ खड़े रहे।

उन्होंने बताया कि यहां बिताया गया हर पल उनके लिए महत्वपूर्ण रहा और एक वीडियो एडिटर के तौर पर संस्थान के साथ काम करना उनके लिए गर्व की बात है। सिद्धार्थ पांडेय ने इंडिया टुडे ग्रुप को शानदार कार्य संस्कृति और यादगार अनुभवों के लिए धन्यवाद दिया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

इंडिया टुडे ग्रुप में उनके योगदान को सराहा जा रहा है और मीडिया जगत में उनके अगले कदम को लेकर भी उत्सुकता बनी हुई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन