Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

बलिया के थाने में पति-पत्नी के साथ गंभीर मारपीट, तत्काल एफआईआर और निलंबन की मांग

आरटीआई एक्टिविस्ट सिंहासन चौहान और उनकी पत्नी

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी, यूपी को वीडियो संदेश तथा अन्य माध्यमों से शिकायत भेज कर अपनी पार्टी के बलिया जिला उपाध्यक्ष सिंहासन चौहान और उनकी पत्नी लीलावती देवी के साथ थाना भीमपुरा, बलिया की पुलिस द्वारा की गई मारपीट एवं अन्य गंभीर आपराधिक कृत्यों के मामले में दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की है.

उन्होंने कहा है कि कल शाम सिंहासन चौहान अपना एक प्रार्थना पत्र थाने द्वारा रिसीव नहीं किए जाने पर अपनी पत्नी के साथ थाने के बाहर धरने पर बैठे थे, जिस संबंध में अमिताभ ठाकुर ने भी ट्वीट किया था जिसपर अधिकारियों ने समुचित कार्रवाई की बात कही थी.

रात्रि लगभग 8:00 बजे सिंहासन चौहान ने उन्हें कहा था कि उनका एफआईआर दर्ज किया जा रहा है. किंतु इसके बाद रात्रि लगभग 11 बजे थाने की पुलिस ने सिंहासन चौहान, उनकी पत्नी लीलावती देवी, भतीजे आदर्श चौहान और भाई सत्यवान चौहान के साथ मारपीट शुरू कर दी, उनकी पत्नी और उन्हें बुरी तरह मारा पीटा गया, उनकी पत्नी को थाने में घसीटा गया और सिंहासन चौहान के विरुद्ध कोई फर्जी कार्यवाही दिखाते हुए उन्हें थाने में बंद कर दिया गया. इस दौरान पुलिस वालों ने अमिताभ ठाकुर और आजाद अधिकार सेना के लिए भी अपशब्द कहे.

उसके बाद उनकी पत्नी को जबरदस्ती थाने की जीप से लाकर उनके गांव छोड़कर छोड़ा गया.

अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी से कहा कि यदि इस मामले में आज शाम तक दोषी पुलिस कर्मियों का निलंबन और एफआईआर दर्ज नहीं होता है तो उनकी पार्टी इस संबंध में सक्षम फोरम पर समस्त आवश्यक कार्रवाई करेगी किंतु वे यह मानेंगे कि डीजीपी द्वारा जानबूझकर मामले में कार्रवाई नहीं कराई गई.

वीडियो शिकायत

ट्वीट


सेवा में,
डीजीपी,
यूपी
लखनऊ

महोदय,

मैं आजाद अधिकार सेना का राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर थाना भीमपुरा जनपद बलिया से जुड़ा एक अत्यंत गंभीर प्रकरण के संबंध में यह शिकायत भेज रहा हूं.

प्रकरण यह है कि कल हमारी पार्टी आजाद अधिकार सेना के बलिया जिला उपाध्यक्ष श्री सिंहासन चौहान 9839932064 अपनी पत्नी श्रीमती लीलावती देवी के साथ थाना बलिया भीमपुरा द्वारा उनका एक प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं किए जाने और उनके साथ बदसलूकी करने के प्रकरण में थाने के सामने धरने पर बैठे थे.

इन तथ्यों का संज्ञान होने पर मैंने एडिशनल एसपी बलिया श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी से फोन से वार्ता की थी और साथ ही ट्वीट कर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया था, जिसके क्रम में एडीजी वाराणसी और एसपी बलिया ने भी संज्ञान लेकर समुचित कार्रवाई की बात कही थी.

रात्रि लगभग 8:00 बजे मेरी सिंहासन चौहान से बात हुई थी जिन्होंने मुझे कहा था कि वह और उनकी पत्नी थाने में है और उनका एफआईआर दर्ज किया जा रहा है. इसके बाद रात्रि लगभग 12:00 बजे श्री सिंहासन चौहान के परिवार के तमाम लोगों ने मुझे फोन और व्हाट्सएप से बताया कि उन्हें, उनकी पत्नी लीलावती देवी, उनके एक भतीजा आदर्श चौहान और भाई सत्यवान चौहान के साथ थाने में मारपीट की गई, उनकी पत्नी और उन्हें बुरी तरह मारा पीटा गया और उनकी पत्नी को थाने में घसीटा गया और इसके बाद श्री सिंहासन चौहान के विरुद्ध कोई फर्जी मुकदमा या कार्यवाही दिखाते हुए उन्हें थाने में बंद कर दिया गया. उसके बाद उनकी पत्नी को जबरदस्ती थाने की पुलिस के श्री मिश्रा दरोगा ने थाने की पुलिस जीप से लाकर उनके गांव छोड़कर छोड़ा. इस दौरान में श्री मिश्रा दरोगा के साथ थाने के ड्राइवर और दो महिला सिपाही भी थी.

मुझे दी गई जानकारी के अनुसार इस दौरान वहां उपस्थित पुलिस वालों ने मुझे अमिताभ ठाकुर और हमारी पार्टी आजाद अधिकार सेना के प्रति भी खुलेआम अपशब्दों का प्रयोग किया और गाली गलौज दिया.

इस पूरे प्रकरण से संबंधित तमाम साक्ष्य और तथ्य हमारे पास हैं.

मैंने इस संबंध में ट्वीट के माध्यम से आपके ट्वीट कर एक वीडियो संदेश (यूट्यूब लिंक https://youtu.be/XsYZUI3rVMA?feature=shared ) भी भेजा है जिसकी प्रति इस शिकायती पत्र के साथ संलग्न है

आप आप सहमत होंगे कि यह समस्त तथ्य अत्यंत ही गंभीर है और अपने आप में एक घोर प्रशासनिक दुष्कृत्य के साथ-साथ एक गंभीर आपराधिक कृत्य भी हैं.

अतः मेरी आपसे यह मांग है कि इस प्रकरण से जुड़े समस्त पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई संस्थित कराएं तथा उनके विरुद्ध समुचित धाराओं में एफआईआर दर्ज कराने की कृपा करें.

अनुरोध करूंगा कि यदि आज शाम तक इस संबंध में आपके स्तर से कार्रवाई सुनिश्चित नहीं की जाती है तो हम इस बारे में अन्य समस्त सक्षम फोरम पर जाएंगे लेकिन हम यह मानेंगे कि आपके स्तर से इस प्रकरण में जानबूझ कर समुचित कार्रवाई नहीं की गई है

अमिताभ ठाकुर
राष्ट्रीय अध्यक्ष
आजाद अधिकार सेना
9415534526

दिनांक 27 नवंबर 2023


कल देर रात भड़ास की तरफ़ से प्रसारित मैसेज-

अर्जेंट : आरटीआई एक्टिविस्ट सिंहासन चौहान की बलिया ज़िले के भीमपुरा थाने में पुलिस द्वारा पिटाई की जा रही है। ग़रीबों के पक्ष में सदा सक्रिय रहने वाले और भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ सतत संघर्ष करने वाले बेहद ईमानदार सिंहासन भाई को अब भी थाने में बैठाकर रखा गया है। सिंहासन की पत्नी, पुत्र और भाई ने मदद की गुहार लगाई है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन