Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

स्मिता प्रकाश ने रवीश कुमार पर साधा निशाना, देखें वीडियो

कन्हैया शुक्ला-

एएनआई की मालकिन और सीनियर पत्रकार स्मिता प्रकाश ने रवीश कुमार को लेकर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि रवीश हर मीडिया हाउस को “गोदी मीडिया” कहते हैं, लेकिन खुद उस समय एनडीटीवी में काम कर रहे थे जब कांग्रेस सरकार के दौर में वही चैनल सबसे बड़ा गोदी चैनल माना जाता था। स्मिता के अनुसार, उस समय एनडीटीवी को सरकार से विशेष पहुंच मिली हुई थी, यहां तक कि राष्ट्रपति भवन में पार्टी तक होती थी, लेकिन चैनल कांग्रेस सरकार से सवाल नहीं करता था।

स्मिता ने तंज कसते हुए पूछा कि जब रवीश उसी एनडीटीवी में काम कर रहे थे, तब उन्होंने गोदी मीडिया शब्द का इस्तेमाल क्यों नहीं किया? अब देखना दिलचस्प होगा कि रवीश इस पर स्मिता प्रकाश को क्या जवाब देते हैं। देखें वीडियो-

https://x.com/timesalgebraind/status/1981272437364052276?s=46

https://twitter.com/timesalgebraind/status/1981272437364052276?s=46

ANI की मालकिन और बीजेपी सरकार की कट्टर समर्थक स्मिता प्रकाश ने एक पॉडकास्ट में कहा,

रविश कुमार गोदी मीडिया बोलते हैं जबकि NDTV चैनल कांग्रेस का गोदी मीडिया था.

NDTV कांग्रेस सरकार से सवाल नही करता था. NDTV की प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति निवास तक पहुंच थीं.

स्मिता प्रकाश अधूरी जानकारी दे रही हैं. UPA के दूसरे कार्यकाल में NDTV और रवीश कुमार कांग्रेस विरोधी हो गए थे. कांग्रेस को हटाने वाली ताकतों से मिल गए.

रवीश कुमार ने 2G घोटाला, कॉमन वेल्थ घोटाला, कैग रिपोर्ट और अन्ना हजारे आंदोलन को जमकर NDTV के प्राइम टाइम में कवरेज दिया. इससे कांग्रेस विरोधी लहर तैयार हुई और मोदी जी के लिए PM बनने की ज़मीन तैयार की गई.

हम अकेले किसी को बैटिंग करने नही दूंगा. सबकी कुंडली हमरा पास है. हम क्रांति कुमार हूँ याद रखना.

-क्रांति कुमार

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन