Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

कानपुर में SNK पान मसाला ग्रुप के ठिकानों पर चली 128 घंटे छापेमारी!

नवलकांत सिन्हा-

कितने गरीब लोग हैं देश में… सुना है कानपुर में SNK पान मसाला ग्रुप के ठिकानों पर चली 128 घंटे की छापेमारी कल खत्म हुई थी। लगभग दो हज़ार करोड़ रुपए की टैक्स चोरी पकड़े जाने की बात सामने आ रही है। करीब 32 करोड़ रुपये के आभूषण और बिस्किट पकड़े गए हैं।

अंकित शुक्ला-

SNK वाले कुरेले से आयकर और GST वालों को विशेष प्रेम है। जब भी टारगेट पूरा करना होता है तो इनके यहां छापा मार देते हैं। 400–500 करोड़ की टैक्स चोरी तो आराम से पकड़ में आ ही जाती है। 4 छापों के बारे में मैं ही जानता हूं एक बार गिरफ्तार होने पर कार्डियोलाजी पहुंच गए थे।

संजय त्रिपाठी-

हाल ही में यूपी के एक प्रमुख पान मसाला व्यवसायी के यहाँ हुई छापेमारी में सनसनीखेज ख़ुलासे होने की ख़बर आ रही है। ये जानकारियाँ ऐसी हैं जो आपको चौंका देंगी। लगभग दो हज़ार करोड़ रुपए की टैक्स चोरी पकड़े जाने की बात सामने आ रही है। यह भी पता चला है कि करीब बत्तीस करोड़ से ज्यादा के सोने के आभूषण और बिस्किट-बार भी छापेमारी में पकड़े गए हैं, जिनकी खरीद-फरोख्त का कोई सटीक ब्यौरा भी अफसरों के सामने पेश नहीं किया जा सका है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अरबों के व्यापार करने वाले इस पान मसाला कारोबारी ने ख़ुद को कागजों में मामूली वेतन पाने वाला कर्मचारी घोषित कर रखा है। यही नहीं आलीशान कोठी का मालिक होने के बाद भी वह इसे किराए का मकान दिखाकर अपने ही पिता को लाखों रुपए देने का दावा कागजों में कर रहा है। हैरान हुए क्या?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन