Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया में श्रीकांत अस्थाना की एंट्री, बने एसोसिएट एडिटर

लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया (Local News of India) ने अपने संपादकीय नेतृत्व को मजबूत करते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत अस्थाना को एसोसिएट एडिटर नियुक्त किया है। इस भूमिका में वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की संपादकीय जिम्मेदारी संभालेंगे।

श्रीकांत अस्थाना को प्रिंट मीडिया में लंबा और विविध अनुभव रहा है। वे दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख हिंदी अखबारों के साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने अंग्रेजी समाचार पत्र दि पायोनियर, लोकमत टाइम्स सहित कई हिंदी-अंग्रेजी पत्रिकाओं और समाचार एजेंसियों में भी अपनी सेवाएं दी हैं।

उनके जुड़ने से लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया की उस मूल सोच को नई धार मिलने की उम्मीद है, जिसका उद्देश्य “गांव की गूँज, दिल्ली तक” पहुंचाना है। समाचार पत्रों में नवाचार और ज़मीनी पत्रकारिता को नीति-निर्माण तक प्रभावी ढंग से ले जाने के लिए पहचाने जाने वाले श्रीकांत अस्थाना का अनुभव मंच के लिए अहम माना जा रहा है।

अपने 11वें वर्ष में प्रवेश कर चुके लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया के लिए यह नियुक्ति संगठन के विस्तार और कंटेंट की विश्वसनीयता को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन