Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

इनकम टैक्स की रेड के दौरान करोड़पति उद्यमी सीजे राय ने खुद को मार ली गोली… या उनकी हत्या की गई?

कृष्णन अय्यर-

क्या आप यक़ीन करेंगे कि 9000 करोड़ का मालिक IT रेड के ख़ौफ़ से ख़ुद को गोली मार कर ख़ुदकुशी कर सकता है? यक़ीन करना नामुमकिन है.

सी जे रॉय साहब, रियल एस्टेट कंपनी “कॉन्फिडेंट ग्रुप” के मालिक, ने IT रेड के दौरान ख़ुद को गोली मार ली और दुनिया को अलविदा’ कह दिया..

वारदात को सिलसिलेवार तरीक़े से समझिए

~ दोपहर 12 बजे IT की टीम पहुंचती है
~ दोपहर 2 बजे सी जे रॉय दफ़्तर पहुंचे
~ 2.30 पर IT अफ़सर ने काग़ज़ दिए
~ रॉय साहब से काग़ज़ पर दस्तख़त करने कहा
~ 3 बजे रॉय साहब प्राइवेट केबिन में गए
~ 3.10 पर ख़ुद को गोली मार ली
~ 3.30 पर हॉस्पिटल ने उन्हें मृत बता दिया

ये कोई मज़ाक़ चल रहा है कि एक इतना बड़ा उद्योगपति मामूली IT रेड से ख़ुद की ज़िंदगी ख़त्म कर ले? ऐसी IT रेड बड़े उद्योगपतियों का रोज़ का काम होता है

IT वाले आए थे या IT की आड़ में कोई और ही आया था? क्या रॉय साहब का क़त्ल करने की कोई साज़िश थी?

IT केंद्र सरकार की है..वित्तमंत्री सीतारमण का डिपार्टमेंट है..और सीतारमण मोदी के मातहत काम करती है..सीतारमण को जवाब देना है..

IT रेड के ज़रि’ए भारत में क्या क्या किया गया है इस बात से पूरा भारत वाक़िफ़ है..

कर्नाटक में रॉय साहब से वुसूली और राज़ी ना होने पर उन का क़त्ल करने की अफ़वाह चल रही है..और सच्चाई शायद ही कभी सामने आएगी

अगर आप को याद हो तो “कैफ़े कॉफ़ी” के मालिक का भी संदेहजनक हालात में क़त्ल हुआ था..आज तक कोई फ़ैसला नहीं हुआ है..

इस वक़्त भारत में इस वक़्त “चंदा दो, धंधा लो” गैंग काम कर रहा है..अगर किसी ने चंदा नहीं दिया तो उस की जान लेने में कोई हिचक नहीं है..


विवेक त्रिपाठी-

हजारों करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक सीजे राय बेंगलुरु के नामचीन रियल एस्टेट कारोबारी थे.. कॉन्फिडेंट ग्रुप नाम से एक बड़े टर्न ओवर वाली कंपनी के मालिक थे.. उन पर टैक्स चोरी का आरोप था.. आज इनकम टैक्स की टीम ने उनके घर और ऑफिस समेत अन्य ठिकानों में रेड मारी.. रेड से घबराकर रियल एस्टेट कारोबारी सीजे राय ने इनकम टैक्स अफसरों के सामने ही अपनी रिवॉल्वर से सिर पर गोली मार ली..

आखिर इतना पैसा भी क्या काम का जब उसे बचाने के लिए खुद को गोली मारनी पड़े। बेंगलुरु से एक खौफनाक खबर आ रही है। देश के प्रसिद्ध कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन सी जे रॉय ने आयकर विभाग की छापेमारी के बाद अपने ऑफिस में आत्महत्या कर ली।

वे स्लोवाक गणराज्य के मानद वाणिज्य दूत भी थे और उन्होंने कई रियलिटी शो को प्रायोजित किया था, जिनमें मलयालम शो भी शामिल हैं.

रॉय ने अपने लाइंसेड पिस्टल से खुद को गोली मार ली, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

आयकर विभाग ने उनके ऑफिस में छापेमारी की थी, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया. रॉय एक प्रसिद्ध व्यवसायी थे और उन्होंने कॉन्फिडेंट ग्रुप की स्थापना की थी, जो रियल एस्टेट, हॉस्पिटैलिटी और एंटरटेनमेंट में सक्रिय है।

कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन सीजे रॉय के सेंट्रल बेंगलुरु में रिचमंड सर्कल के पास कंपनी के ऑफिस में पिछले तीन दिनों से इनकम टैक्स (IT) विभाग की तलाशी चल रही थी। रॉय की सुसाइड के बाद आयकर अधिकारी रेड की प्रोसेस बीच में छोड़कर चले गए।

रॉय की नेटवर्थ 9 हजार करोड़ रुपए थी। उनके पास प्राइवेट जेट और 200 से ज्यादा लग्जरी कारें थीं। इनमें से 12 रोल्स रॉयस भी शामिल हैं। मूल रूप से केरल के रहने वाले रॉय का कारोबार कर्नाटक और दुबई में फैला था।


इसे भी पढ़ें-

मेरा चुप रहना मुश्किल हो गया है… भाजपा एक राजनैतिक सुसाइड की ओर बढ़ रही है… https://www.bhadas4media.com/modi-raj-and-business-community/

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन