सीबीआई ने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में क्लोजर रिपोर्ट लगा दी है। मतलब सीबीआई को केस में कुछ भी गलत या गड़बड़ नहीं मिला। याद कीजिए वो समय जब टीवी के जियाले एंकर मनमाने ढंग से स्क्रिप्ट लिख पढ़ रहे थे। चीख-चीखकर न जाने कितनों को आरोपी बना डाला। रिया चक्रवर्ती समेत पूरी की पूरी फिल्म इंडस्ट्री को नशेबाज घोषित कर दिया गया। इस प्रकरण पर कुछ टिप्पणियां नीचे पढ़िए…
पहले यह वीडियो देख लीजिए…
पवन रंजन-
महीनों देश में नफरत का जहर बोने वाले उन सभी टीवी के भांडों को चौराहे पर बुलाना चाहिए और एक-एक को उल्टा लटकाकर पिछवाड़े में तीखी वाली लाल मिर्ची का पाउडर ठूस देना चाहिए। मुंह काला, चप्पल-जूते की माला के साथ गधे पर बैठाकर सड़क पर घुमाना चाहिए। माफी से क्या होता है?
नरेंद्र नाथ मिश्रा-
अंततः CBI ने एक्टर सुशांत सिंह सुसाइड केस में क्लोजर रिपोर्ट दायर किया। किसी तरह की गड़बड़ी नहीं मिली।
यह मामला टीवी प्रोपेगंडा और “एजेंडा “ के लिए किसी को टारगेट करने का सबसे घिनौने मिसाल में एक है। खैर इतनी तमीज तो नहीं होगी कि रिया चक्रवर्ती से कोई माफ़ी माँगेंगे लेकिन इतिहास में यह टीवी न्यूज़ के सबसे काले चैप्टर में एक होगा। पत्रकारिता के इतिहास में इस केस की मिसाल दी जाएगी कि इस पेशे में कोई कितना गिर सकता है।
रवीश कुमार-
गोदी मीडिया ने सारी सीमाएं तोड़ दी थी। झूठे क़िस्से गढ़े गए। दर्जनों कैमरे लगाकर हफ्तों इस झूठ को कवर किया गया। रिया चक्रवर्ती की जिंदगी से खिलवाड़ किया गया। कैसे खलनायक बनाया गया। इसका प्रायश्चित कौन करेगा?
दर्शकों को भी ख़ुद से पूछना चाहिए। हाउसिंग सोसायटी के अंकिलों को सोचना चाहिए कि वे उस समय क्या सोच कर कवरेज देख रहे थे? क्या उन्हें पता चल रहा है कि इस गोदी मीडिया ने उन्हें उल्लू बनाया? अब गोदी मीडिया क्या करेगा? अपने आर्काइव में जाकर उन वीडियो को डिलीट करेगा?
सीबीआई की टीम को बधाई। लगता है इसके जाँच अधिकारी, एसपी से लेकर वरिष्ठ अधिकारी किसी दबाव में नहीं आए। यह भी बड़ी बात है। वरना इतनी मेहनत से अफ़सर बनने के बाद इन थर्ड क्लास गोदी चैनलों के मालिकों और एंकरों की राह पर चलना अपने आपको मिट्टी में मिलाने जैसा हो जाता।




Ajay Verma
March 23, 2025 at 12:43 pm
Sub ek hain..godi ho ya lodhi..political akka ko benefits dene me lage rahte hain ye TV anchors to get prize positions..ye to barson se chala aa raha ..ab kuch jyada ho gaya hai..ye TV channels ke so called celebs..na likna aata hain hi news ka koi sense hai..backhand walon ke help se ye celeb bun gayen hain..galti hamari hai jo news reporter ko celeb bana diya, ab bhugto..