Connect with us

Hi, what are you looking for?

दिल्ली

वायरल वीडियो में खुद को सुपरमैन बताने वाले गुंडे स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन शुरू!

Man in a black polo and sunglasses holds a long metal rod across his chest in an outdoor plaza out front of a white arched building.

दो दिन पहले एक वीडियो क्लिप काफी चर्चा में आई थी। इस वीडियो में स्वतंत्र भारद्वाज नामक एक युवा गुंडा स्वीकार करते हुए देखा गया कि उसने एक युवती के पिता को इस कदर पीटा कि उसके सिर पर दर्जनों टांके लगे थे। उसने यह भी कहा था कि यह हॉफ मर्डर था, बावजूद इसके उसका कुछ नहीं हुआ, क्योंकि कपिल शर्मा, चिराग पास्वान और यहां तक की प्रधानमंत्री मोदी उसके बड़े भाई हैं। अब इस युवक की गिरफ्तारी के लिए संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन शुरू हो चुका है और यह बड़़बोला गुंडा भागा-भागा घूम रहा है।


नरेंद्र प्रताप-

“स्वतंत्र भारद्वाज अब भाग रहा है!”

दिल्ली में दलित निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर हमला करने वाले स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ माहौल बन चुका है. स्वतंत्र भारद्वाज को आप अपनी जान का खतरा सता रहा है. रातों-रात वह यूपी के बुलंदशहर पहुंचा और यहां नेथला गांव में रात गुजारी. लेकिन यहां जब मीडिया कर्मी पहुंच गए तो उनसे बचकर फिर आगे भाग गया.

यह पता नहीं की आगे कहां गया होगा लेकिन उसने बुलंदशहर में खुद को दिल्ली पुलिस से बड़ा “सुपरमैन” साबित करने की कोशिश की. सुनिए-


स्वतंत्र भारद्वाज जैसे हिंदू आतंकवादियों और गोदी मीडिया के बीच गहरा रिश्ता है। न केवल गोदी मीडिया बल्कि गोदी ऐंकरों के बीच भी। इसीलिए वे उन्हें अपने शो में बार-बार बुलाते हैं, उनको बोलने का मौक़ा देते हैं।
ऐंकर ये कहकर पल्ला नहीं झाड़ सकते कि लोगों को जुटाने का काम तो गेस्ट कोआर्डिनेशन टीम का होता है, क्योंकि उन्हें सब पता होता है कि भीड़ में कौन लोग हैं, उनमें से किनको बोलने का मौक़ा देना है। ख़ास तौप पर तब जब कोई शख़्स बार-बार बुलाया जाता हो और बार-बार उसे मौक़ा दिया जाता हो।
कहने का मतलब है कि हिंदू आतंकवाद को आगे बढ़ाने में इन ऐंकरों और गोदी चैनलों का बराबर का हाथ है।
-मुकेश कुमार, वरिष्ठ पत्रकार

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन