मुंबई / प्रयागराज। सर डोराबजी टाटा ट्रस्ट ने प्रयागराज के कमला नेहरू मेमोरियल अस्पताल (KNMH) के उन्नयन के लिए 250 करोड़ रुपये तक के सहयोग की मंज़ूरी दे दी है। ट्रस्ट की 266वीं बोर्ड मीटिंग में (22 नवंबर 2024) यह निर्णय लिया गया।
ट्रस्ट के सीईओ ने बोर्ड को बताया कि जुलाई 2018 में टाटा ट्रस्ट्स और कमला नेहरू मेमोरियल अस्पताल के बीच एक Letter of Intent पर हस्ताक्षर हुए थे, जिसके तहत उत्तर प्रदेश में कैंसर केयर सेवाओं को मज़बूत करने का लक्ष्य रखा गया था। इस परियोजना के तहत प्रयागराज और आस-पास के इलाकों में अस्पतालों के उन्नयन की योजना थी। बाद में चर्चा के बाद तय हुआ कि सहयोग केवल प्रयागराज स्थित KNMH कैंपस तक सीमित रहेगा।
महामारी से हुई देरी, अब फिर से मिली मंज़ूरी
कोविड महामारी के कारण परियोजना की शुरुआत टल गई थी। वर्ष 2023 में जब अस्पताल को प्रयागराज विकास प्राधिकरण से नियामक अनुमति मिल गई, तब ट्रस्ट ने उस समय अपनी अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण तुरंत सहयोग देने में असमर्थता जताई थी।
हालांकि जुलाई 2024 में परियोजना पर पुनर्विचार करते हुए ट्रस्ट की कार्यकारी समिति (EC) ने स्थिति का पुनः मूल्यांकन किया और मूल 250 करोड़ रुपये की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने पर सहमति दी।
सूत्रों के मुताबिक, नवल टाटा ने इस परियोजना के लिए 250 करोड़ रुपये का अनुदान देने की अंतिम स्वीकृति दी है। बताया जा रहा है कि यह योजना पूर्व में स्व. रतन टाटा के समय लंबित थी, लेकिन श्रीमती सोनिया गांधी से हुई एक मुलाकात के बाद नवल टाटा ने इस प्रस्ताव को मंज़ूरी प्रदान की।
ट्रस्ट करेगा प्रत्यक्ष रूप से परियोजना का संचालन
मीटिंग के दौरान यह भी उल्लेख किया गया कि पिछले वर्षों में हुए underspend के कारण ट्रस्ट के पास अधिशेष राशि उपलब्ध है। इस राशि का उपयोग सीधे ट्रस्ट द्वारा लागू किए जाने वाले प्रोजेक्ट्स में किया जाएगा।
KNMH अपग्रेडेशन प्रोजेक्ट को इसी अधिशेष से सहायता दी जाएगी और इसे टाटा ट्रस्ट्स द्वारा सीधे लागू किया जाएगा, जिसमें स्पष्ट गवर्नेंस स्ट्रक्चर रहेगा।
निगरानी के लिए बनी दो कमेटियां
सीईओ ने ट्रस्टीज़ को बताया कि परियोजना के संचालन हेतु Steering Committee (SC) और Project Implementation Committee (PIC) गठित की जाएंगी, जो इस परियोजना की दिशा, प्रगति और कार्यान्वयन की निगरानी करेंगी।



