Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

वरिष्ठ साहित्यकार ए अरविंदाक्षन और युवा कवयित्री जमुना बीनी को तथागत साहित्य सम्मान मिला!

तथागत साहित्य सम्मान | नई दिल्ली- 24 जनवरी 2026 को नई दिल्ली के साहित्य अकादेमी सभागार में आयोजित गरिमामय सम्मान समारोह में केरल के वरिष्ठ हिन्दी साहित्यकार ए. अरविंदाक्षन और अरुणाचल प्रदेश की युवा कवयित्री जमुना बीनी को ‘रामदरश मिश्र स्मृति तथागत साहित्य सम्मान’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाकवि निराला की सरस्वती वंदना पर आधारित कथक प्रस्तुति से हुआ जिसे कथक गुरु गौरी दिवाकर की शिष्याओं ने प्रस्तुत किया।

तथागत ट्रस्ट के संरक्षक डॉ. एन. पी. सिंह (पूर्व आईएएस) ने ट्रस्ट की परिकल्पना, सामाजिक-शैक्षणिक कार्यों और उत्तर-दक्षिण भारत के बीच भाषा-संस्कृति संवाद के लक्ष्य को रेखांकित किया। यह सम्मान प्रख्यात साहित्यकार रामदरश मिश्र की स्मृति में प्रदान किया गया।

समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार अनामिका, ओम निश्चल, अशोक वाजपेयी, चंद्रकांता, विशाल पाण्डेय सहित अनेक विद्वानों ने दोनों रचनाकारों के साहित्यिक योगदान पर विचार साझा किए। ए. अरविंदाक्षन की कृति ‘धड़कनों के भीतर जाकर’ और जमुना बीनी के संग्रह ‘जब आदिवासी गाता है’ के माध्यम से भाषाई संवेदनाओं, आदिवासी चेतना और मानवीय मूल्यों की सशक्त अभिव्यक्ति सामने आई।

यह आयोजन न केवल हिन्दी साहित्य, बल्कि समूचे भारतीय साहित्य में संवाद, संवेदना और मानवीयता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।संचालन लेखिका सोनी पाण्डेय ने किया तथा इस अवसर पर रामदरश मिश्र के परिजनों संग वरिष्ठ लेखिका क्षमा शर्मा, मदन कश्यप, अनिल जोशी, अल्का सिन्हा, अनिल अनलहातु, राहुल द्विवेदी, कुमार मंगलम, पंकज बोस, अर्चना त्रिपाठी के साथ-साथ बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन