Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

हिंदी पत्रकारों के लिए 40 वैकेंसी, 5 से 7 लाख तक सालाना सैलरी

टेक महिंद्रा ने सीनियर राइटर और रेटर (हिंदी+अंग्रेजी) पद के लिए भर्ती निकाली है। यह भूमिका नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग, लिंग्विस्टिक्स और मशीन लर्निंग से जुड़ी हुई है, जहां उम्मीदवार को AI-जनित कंटेंट को लिखने, रिव्यू करने और रेट करने की जिम्मेदारी दी जाएगी।

मुख्य जानकारी:

• स्थान: नोएडा, टेक महिंद्रा ऑफिस

• सैलरी: ₹5 लाख – ₹7 लाख प्रति वर्ष (LPA)

• कार्यशैली: ऑफिस में काम (Work from Office)

• अनुबंध: 6 महीने का डायरेक्ट कॉन्ट्रैक्ट

• शिफ्ट: 5 दिन काम (2 दिन की छुट्टी) + रोटेशनल शिफ्ट्स

• पदों की संख्या: 40

योग्यता और आवश्यक स्किल्स:

• हिंदी में BA या MA डिग्री होनी चाहिए।

• हिंदी और अंग्रेजी भाषा पर मजबूत पकड़ (लिखित और मौखिक)।

• कम से कम 2 साल का अनुभव राइटिंग, एडिटिंग और रिव्यूइंग में।

• क्रिएटिव राइटिंग, AI रिस्पॉन्स राइटिंग, समरी लेखन, फैक्ट चेकिंग और रीज़निंग में कौशल होना जरूरी।

• AI कंटेंट के साथ काम करने की रुचि होनी चाहिए।

• तेज गति से काम करने और टीम में सहयोग करने की क्षमता आवश्यक।

मुख्य जिम्मेदारियां:

• AI द्वारा जनरेट किए गए रिस्पॉन्स को लिखना, रिव्यू करना और सुधारना।

• गाइडलाइन्स के अनुसार फैक्चुअल, स्टाइल और फॉर्मेटिंग एरर को ठीक करना।

• QA प्रोसेस में भाग लेना और कंटेंट की गुणवत्ता सुनिश्चित करना।

• अन्य लेखकों को गाइडेंस और मेंटरशिप देना।

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार अपना रिज़्यूमे [email protected] पर भेज सकते हैं। सब्जेक्ट में “Tech Mahindra senior writerज़रूर लिखें!

यह नौकरी AI कंटेंट और नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने का शानदार मौका है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन