Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ से छिना गैर-लाभकारी ट्रस्ट का दर्जा, संगठन का आपत्ति पत्र देखें

खोजी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले संगठन ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का गैर-लाभकारी (नॉन-प्रॉफिट) ट्रस्ट का दर्जा कर प्राधिकरणों ने रद्द कर दिया है। संगठन ने बयान जारी कर यह जानकारी दी और कहा कि वे इस फैसले को कानूनी रूप से चुनौती देने के विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।

बयान के अनुसार, ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ एक स्वतंत्र खोजी पत्रकारिता संगठन है, लेकिन कर अधिकारियों का मानना है कि पत्रकारिता कोई सार्वजनिक हित का कार्य नहीं है। इसी आधार पर संगठन का गैर-लाभकारी ट्रस्ट का दर्जा समाप्त कर दिया गया।

संगठन ने इस फैसले पर आपत्ति जताते हुए कहा कि पत्रकारिता, खासकर खोजी पत्रकारिता, लोकतंत्र के लिए एक जरूरी सार्वजनिक सेवा है। यह सत्ता में बैठे लोगों को जवाबदेह ठहराती है और आम जनता, विशेष रूप से कमजोर एवं हाशिए पर मौजूद समुदायों को फायदा पहुंचाती है।

‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ ने स्पष्ट किया है कि वे किसी भी हाल में जनता के हित में अपनी पत्रकारिता जारी रखेंगे।

देखें जारी किया गया बयान….

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन