Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

टाइम्स ऑफ इंडिया के पहले पन्ने की लीड खबर देखिए; हिंदी अखबारों ने इसे छापा क्या?

देश के सबसे बड़े अंग्रेज़ी अख़बार टाइम्स ऑफ इंडिया ने आज फ्रंट पेज पर जाति आधारित राजनीति से जुड़ा एक बेहद संवेदनशील और विवादास्पद सवाल लीड के तौर पर उठाया है। अख़बार ने अपनी मुख्य सुर्ख़ी में पूछा है— “क्या ब्राह्मणों को ‘राजनीतिक रूप से पिछड़ा’ माना जा सकता है?” और बताया है कि इस मुद्दे पर अब सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। यह हेडिंग न सिर्फ़ आरक्षण और सामाजिक न्याय की बहस को नए सिरे से खोलती है, बल्कि सवर्ण बनाम पिछड़ा विमर्श को भी सीधे न्यायपालिका के दायरे में ले आती है।


पंकज शुक्ला-

ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, टाउन एरिया चेयरमैन, ज़िला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष आदि पदों पर ‘सियासी रूप से पिछड़े ब्राह्मणों’ को भी आरक्षण मिलना चाहिए, सर्वोच्च न्यायालय से ये गुहार लगाई गई है!

आपका क्या मानना है? मुंबई के आज के टाइम्स ऑफ इंडिया के पहले पन्ने की ये पहली लीड है। आपके हिंदी अख़बार ने इसे छापा क्या?

अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट अनाउंसमेंट की ख़बर भी मुझे लगता है कि आज के हिंदी अख़बारों में कहीं कहीं ही छपी है।

इन दोनों ख़बरों से आप जान सकते हैं कि आपका अख़बार ख़बरों को लेकर कितना सजग है, या बस हेडलाइन मैनेजमेंट ही कर रहा है, जै जै!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन